छत्तीसगढ़ की राजधानी कहां है? | Capital of Chhattisgarh in hindi

आज हम जानेंगे कि छत्तीसगढ़ के राजधानी कहां है? (Chhattisgarh ki rajdhani kahan hai) या छत्तीसगढ़ के राजधानी क्या है? (Capital of Chhattisgarh in hindi) छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध स्थल कौन-कौन से हैं। मैं आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी के बारे में पूरे विस्तार से बताने वाला हूं तो इसे पूरा ध्यान से पढ़ें।

छत्तीसगढ़ की राजधानी कहां है? Chhattisgarh ki rajdhani kahan hai

Chhattisgarh ki rajdhani

छत्तीसगढ़ की राजधानी ‘रायपुर’ है।

1 नवंबर सन 2000 को भारत के मध्य प्रदेश राज्य से विभाजित होकर भारत के 26 वे राज्य के रूप में गठित होने वाले झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर है। रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में से एक है। हिंदी, अंग्रेजी और इनके अलावा छत्तीसगढ़ी जैसी  भाषाएं यहां की आधिकारिक भाषाएं हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी – रायपुर की जनसंख्या

यदि बात करें जनसंख्या और क्षेत्रफल की दो इस शहर का क्षेत्रफल लगभग 226 km ² यानी लगभग 87 वर्ग मील जितना है, एवं समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 298.15 मीटर यानी  लगभग 978 फी० है। जनसंख्या की दृष्टि से यह एक परिपूर्ण शहर है, साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार  यहां की जनसंख्या 10 लाख से अधिक लगभग 1010087 है, जिससे यहां का जनसंख्या घनत्व 4469 व्यक्ति प्रति km ² हो जाता है।

वही बात करें लिंगानुपात की तो यहां प्रति हजार पुरुष 946 महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी की साक्षरता दर 86.90%  जितना है। एवं पुरुषों और महिलाओं की  अलग-अलग जनसंख्या में पुरुष साक्षरता दर  92.39% एवं महिला साक्षरता दर 81.10% है। पुरुषों की तुलना में महिला साक्षरता दर  कम देखी गई है।

भौगोलिक स्थिति में रायपुर शहर जो कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर है खारून नदी के तट पर बसा है।  इस शहर के पूर्व में महानदी बहती है और इसके उत्तर पश्चिम में मैकाल पहाड़ियां स्थित है। भारत के छत्तीसगढ़ में मैदानी क्षेत्र ज्यादा मौजूद है, रायपुर शहर भी एक बड़े मैदानी क्षेत्र जिसे छत्तीसगढ़ का मैदान भी कहा जाता है उसके मध्य में स्थित है।

धान का कटोरा क्यों कहा जाता है?

मैदानी क्षेत्र की बहुतायत धान जैसे फसल की खेती में सहयोग करती है, इसी कारण छत्तीसगढ़  को धान का कटोरा कहकर भी संबोधित किया जाता है। दक्षिण में यह बस्तर का पठार और उत्तर में छोटा नागपुर का पठार से घिरा है। अपनी स्थिति में रायपुर देश के अन्य मुख्य शहर जैसे मुंबई दिल्ली आदि से जुड़ा है इसकी स्थिति मुंबई- हावड़ा रेल लाइन पर पड़ती है।

इस शहर के इतिहास को लेकर इतिहासविदो की मान्यताओं में कुछ अंतर रहता है। इस शहर से मिले कुछ पुराने भवनों और किलो के अवशेषों के आधार पर कुछ इस शहर का अस्तित्व 9 वीं सदी से बताते हैं परंतु ज्यादातर का मानना है कि इस शहर को 14वी सदी में बसाया गया था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी – रायपुर में शिक्षण संस्थान

शिक्षण संस्थानों में इस शहर में कुछ महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान मौजूद है जिनमें कई विश्वविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान शामिल है। विश्वविद्यालयों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पांच विश्वविद्यालय हैं जिनमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय,  हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय, एवं आयुष्य एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय शामिल है।

साथ ही  यहां इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान यानी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) भी है। चिकित्सा के क्षेत्र में रायपुर के चार चिकित्सा महाविद्यालय हैं जिनमें जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, होम्योपैथिक महाविद्यालय, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय का नाम आता है।

NIT के अलावा तीन और अभियांत्रिकी महाविद्यालय जिनमें रायपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, दिशा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट है।

शिक्षा के अन्य क्षेत्र जैसे कला, वाणिज्य, विज्ञान आदि के क्षेत्र में शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जैसे संस्थान है। ओपन यूनिवर्सिटी यानी मुक्त विश्वविद्यालय में यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय है।

रायपुर की अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में रायपुर छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देता है। भारत के खनिज  समृद्ध राज्यों में से छत्तीसगढ़ एक है यहां लौह अयस्क, तांबा, बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला और अभ्रक एवं कुछ अन्य खनिजों के उल्लेखनीय भंडार हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के देवभोग में हीरे के भंडार मिले हैं जिनसे हीरा मिलने पर यहां की अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा होगा। पूरे छत्तीसगढ़ और उसके 67 उड़ीसा के लिए रायपुर थोक की मंडी की भूमिका निभाता है। साथ ही औद्योगिक  दृष्टिकोण से भी यह शहर  परिपूर्ण बन रहा है।

भारत के 26 राज्य के रूप में 1 नवंबर 2000 को गठित छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर का प्रशासनिक केंद्र एक विश्वस्तरीय परियोजना के अंतर्गत ‘नया रायपुर’ को बनाया गया है, जिस की स्थिति रायपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। नया रायपुर के गठन के लिए कुल 80000 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्रफल की भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

यहां पर एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया गया है, जिसकी स्थापना 11 सितंबर 2008 को छत्तीसगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में की गई थी,भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन के  बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसकी दर्शक क्षमता 60,000 है।

रायपुर में पर्यटक स्थल

पर्यटन के दृष्टिकोण से भी रायपुर में कई पर्यटक स्थल है जिनमें पर्यटक जा सकते हैं। यहां के मुख्य  पर्यटक स्थलों में नगरघड़ी का नाम आता है जोकि हर घंटे छत्तीसगढ़ी लोक धुन सुनाती है। दूसरे पर्यटन स्थलों में, स्वामी विवेकानंद सरोवर जिसका ज्यादा लोकप्रिय नाम बूढ़ा तालाब  हैं  जो कि शहर का सबसे बड़ा तालाब है, का नाम आता है उस के बीचो बीच छोटे द्वीप पर उद्यान का निर्माण किया गया है।

राजीव गांधी ऊर्जा पार्क, महंत घासी दास संग्रहालय, यहां के अन्य दर्शनीय स्थलों में आता है। यहां हिंदुओं के आराध्य भगवान राम का लगभग 500 साल पुराना दूधाधारी मंदिर भी स्थित है जो कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है।

रायपुर में परिवहन की व्यवस्था

परिवहन यानी यातायात  की व्यवस्था में रायपुर  के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं हवाई मार्ग  जैसे विकल्प मौजूद है। हवाई मार्ग में रायपुर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट है (जिसे माना एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है) । जहां के लिए आने पड़े ना करो जैसे दिल्ली मुंबई जैसे शहरों से उड़ानें भरी जाती है।

सड़क मार्ग में रायपुर देश के अन्य बड़े शहरों से जुड़ा है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 6 यानी नेशनल हाईवे  सिक्स शहरों से गुजरता है और राष्ट्रीय राजमार्ग 43 शहर को विशाखापट्टनम से जोड़ता है। नये रायपुर में 225 किलोमीटर की पक्की सड़क का निर्माण किया गया है।

इसके बाद यदि रेल मार्ग की बात की जाए तो रायपुर शहर भारतीय रेलवे के हावड़ा नागपुर मुंबई रेल मार्ग पर स्थित है जिससे कि देश के अन्य किसी भी मुख्य शहर से रेल मार्ग से यहां पहुंचना सहज हो जाता है।

राज्य-राजधानी

S.Noराजधानी (Capital)
1आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?
2अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
3असम की राजधानी क्या है?
4बिहार की राजधानी क्या है?
5छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?
6गोवा की राजधानी क्या है?
7गुजरात की राजधानी क्या है?
8हरियाणा की राजधानी क्या है?
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
10झारखंड की राजधानी क्या है?
11कर्नाटक की राजधानी क्या है?
12केरल की राजधानी क्या है?
13मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?
14महाराष्ट्र की राजधानी क्या है?
15मणिपुर की राजधानी क्या है?
16मेघालय की राजधानी क्या है?
17मिजोरम की राजधानी क्या है?
18नागालैंड की राजधानी क्या है?
19ओडिशा की राजधानी क्या है?
20पंजाब की राजधानी क्या है?
21राजस्थान की राजधानी क्या है?
22सिक्किम की राजधानी क्या है?
23तमिल नाडु की राजधानी क्या है?
24तेलंगाना की राजधानी क्या है?
25त्रिपुरा की राजधानी क्या है?
26उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?
27उत्तराखंड की राजधानी क्या है?
28पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?