असम की राजधानी कहां है? | Capital of Assam in hindi

आज हम जानेंगे कि असम की राजधानी कहां है? (assam ki rajdhani kahan hai) या असम की राजधानी क्या है? (Capital of Assam in hindi) तथा असम में प्रसिद्ध स्थल कौन-कौन से हैं?असम की राजधानी के बारे में पूरा विस्तार से जानने के लिए इसे पूरा ध्यान से पढ़ें।

असम की राजधानी कहां है? (Assam ki rajdhani kahan hai)

Assam ki rajdhani

असम की राजधानी ‘दिसपुर’ है।

भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम की राजधानी दिसपुर शहर है। असम राज्य  का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है जिससे कई बार  गुवाहाटी को राज्य की राजधानी समझ लिया जाता है, परंतु राज्य की राजधानी दिसपुर है। दिसपुर शहर असम के कामरूप महानगर जिले में स्थित है।

यह नगर के सर्किट क्षेत्र में है एवं यह असम राज्य सरकार की सीट हैं। राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ यह गुवहाटी का एक उपनगर भी है। दिसपुर से पहले असम की राजधानी शिलांग शहर हुआ करती थी।

1973 में जब मेघालय अलग राज्य बनकर असम से अलग हुआ तब  शिलांग मेघालय के क्षेत्र में आया, तब असम के नए राजधानी का निर्धारण करने की स्थिति बनी और तब दिसपुर को असम राज्य के नए राजधानी के रूप में 1973 में चुना गया। गुवाहाटी शहर से इसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर की है।

असम की जनसंख्या

यदि बात की जाए इसकी जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार इस शहर की कुल जनसंख्या लगभग 957352 है। वही क्षेत्रफल की दृष्टि से यह ज्यादा बड़ा शहर नहीं है, क्यूंकि शहर के तौर पर ज्यादा महत्व गुवाहाटी को दिया जाता है। दिसपुर की प्रचलित भाषाओं में कामरूपी और असमिया जैसी भाषाओं का इस्तेमाल होता है। समय मंडल में  इसमें भारतीय मानक समय ही आता है।

असम में पर्यटक स्थल

भारत देश के नॉर्थ ईस्ट यानी उत्तर पूर्वी राज्य विशेष रुप से पर्यटन के लिए जाने जाते हैं । प्रकृति के सौंदर्य का वहां अद्भुत रूप देखने को मिलता है, जिसे देखने के लिए विश्व भर से पर्यटक  उन राज्यों में जाते हैं।

असम राज्य का दिसपुर शहर जो असम की राजधानी है वह भी कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है इनमें दक्षिण में पौराणिक वशिष्ठ मंदिर और शंकरदेव कलाक्षेत्र जैसे स्थान आते हैं।

शंकरदेव कलाक्षेत्र का अस्तित्व सन 1990 में सामने आया था जिसका कारण इस क्षेत्र में कला केंद्र की कमी थी। इनके अलावा शहर के पड़ोस में एक पुरातन नगर जतिया है यहीं पर असम राज्य का सचिवालय स्थित है।

इस शहर को सुलाकछी बुनकरों की बेहद खूबसूरत बुनी मेखला चादरों के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए भी पर्यटक विशेष रूप से यहां आते हैं। इसके अलावा दिसपुर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में असम असेंबली हाउस और असम सचिवालय आदि भी आते हैं जोकि राजकीय इमारते हैं।

यहां का वशिष्ठ आश्रम कांता, संध्या और ललिता नदियों के संगम पर स्थित है जो कि एक प्रसिद्ध  आस्था स्थल है क्योंकि असम राज्य  पहले से ही चाय के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है इसीलिए दिसपुर में स्थित चाय की बोली का बाजार पूरे उत्तर पूर्व के क्षेत्र में अपना महत्व रखता है।

इस शहर से सटे अन्य पर्यटन स्थलों में कामाख्या देवी मंदिर और नवग्रह मंदिर भी आते हैं जिनकी गिनती प्रसिद्ध स्थलों में की जाती है।

प्रकृति के  अन्य सौंदर्य के रूप में यहां सर्दियों के मौसम में भारी संख्या में प्रवासी पक्षी प्रवास के लिए आते हैं जिस कारण पक्षी  प्रेमियों के लिए यह एक अच्छा स्थान बन जाता है।

सांस्कृतिक क्षेत्र में भी यह शहर अपना महत्व रखता है असम का प्रसिद्ध है बिहू के पर्व यहां धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे पर्यटको का यहां आने के लिए एक अच्छा समय इस पर्व के दौरान होता है, जब यहां की रौनक देखने लायक होती है।

दिसपुर में परिवहन की व्यवस्था

परिवहन व्यवस्था में दिसपुर जाने के लिए गुवाहाटी से होकर जाना होता है। असम का राज्य का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध शहर होने से देश के अन्य बड़े शहरों से गुवाहाटी तक विभिन्न मार्गो द्वारा पहुंचा जा सकता है।

गुवाहाटी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर दिसपुर स्थित है, जहां बस, टैक्सी जैसे सार्वजनिक वाहन  या निजी वाहनों से पहुंचा जा सकता है। वायु मार्ग में गुवाहाटी शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र हवाई अड्डा है तो जहां तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु आदि जैसे देश के बड़े और प्रमुख शहरों से उड़ान भरी जाती है।

रेल मार्ग में गुवाहाटी रेलवे स्टेशन रेल द्वारा पहुंचा जा सकता है जहां से दिसपुर जाया जा सकता है। सड़क मार्ग का विस्तार असम राज्य के सभी क्षेत्रों को जोड़ता है इससे इस राज्य के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचा जा सकता है गुवाहाटी से दिसपुर तक सड़क मार्ग का विकल्प है।

राज्य-राजधानी

S.Noराजधानी (Capital)
1आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?
2अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
3असम की राजधानी क्या है?
4बिहार की राजधानी क्या है?
5छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?
6गोवा की राजधानी क्या है?
7गुजरात की राजधानी क्या है?
8हरियाणा की राजधानी क्या है?
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
10झारखंड की राजधानी क्या है?
11कर्नाटक की राजधानी क्या है?
12केरल की राजधानी क्या है?
13मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?
14महाराष्ट्र की राजधानी क्या है?
15मणिपुर की राजधानी क्या है?
16मेघालय की राजधानी क्या है?
17मिजोरम की राजधानी क्या है?
18नागालैंड की राजधानी क्या है?
19ओडिशा की राजधानी क्या है?
20पंजाब की राजधानी क्या है?
21राजस्थान की राजधानी क्या है?
22सिक्किम की राजधानी क्या है?
23तमिल नाडु की राजधानी क्या है?
24तेलंगाना की राजधानी क्या है?
25त्रिपुरा की राजधानी क्या है?
26उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?
27उत्तराखंड की राजधानी क्या है?
28पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?