गुजरात की राजधानी कहां है? | Capital of Gujarat in hindi

आज हम जानेंगे कि गुजरात की राजधानी कहां है? (gujrat ki rajdhani kaha hai) या गुजरात की राजधानी क्या है? (Capital of Gujarat in hindi) तथा गुजरात एवं गुजरात की राजधानी में प्रसिद्ध स्थल कौन-कौन से हैं?

गुजरात की राजधानी कहां है? Gujrat ki rajdhani kaha hai

Capital of Gujarat in hindi

गुजरात की राजधानी ‘गांधीनगर’ है।

भारत देश  के गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर है, जोकि इस राज्य के गांधीनगर जिले में स्थित एक नगर है। सन 1966 में इसे गुजरात की नई राजधानी के रूप में चुना गया, इससे पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद थी। इस शहर को पूरी तरह आयोजन से बसाया गया है जिससे कि यह चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा ऐसा  शहर बना है।

यह शहर गुजरात के एक और प्रसिद्ध शहर एवं पूर्व राजधानी अहमदाबाद से उत्तर की दिशा में साबरमती नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह इस प्रदेश की राजधानी है यहां सचिवालय एवं मंत्रियों के निवास स्थान भी हैं। गुजरात के इस शहर को हरित नगर भी कहा जाता है जिसका अंग्रेजी में नाम ग्रीनसिटी है।

क्षेत्रफल एवं जनसंख्या

यदि बात की जाए क्षेत्रफल और जनसंख्या की तो गांधीनगर का क्षेत्रफल लगभग 326 स्क्वेयर किलोमीटर का है, एवं यह शहर समुद्र तल से 81 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। एवं जनसंख्या में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की  कुल जनसंख्या 206167 के करीब है। पुरुषों एवं महिलाओं में  बांटकर यहां की जनसंख्या का 53% पुरुष एवं 47% महिलाएं हैं।

गांधीनगर की औसत साक्षरता दर 78% है जो कि राष्ट्रीय औसत साक्षरता दर (59.5%) से अधिक निकल कर आती है। पुरुषों की जनसंख्या में 82% साक्षर वही 73% महिलाओं की जनसंख्या में साक्षर हैं। शहर की कुल आबादी का 11% 6 साल से कम उम्र के बच्चे हैं।

भूगोल एवं जलवायु

भूगोल एवं जलवायु में यह शहर अहमदाबाद से 35 किलोमीटर की दूरी पर साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यहां गांधीनगर जिले का जिला मुख्यालय स्थित है।  यहां की जलवायु  ज्यादातर शुष्क है जिससे गर्मियों के महीनों में यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है।

मध्य जून से मध्य सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून की हवाएं अपने साथ यहां अदरक जलवायु लाती  हैं जिस कारण साबरमती नदी भी गर्मियों के मौसम में सूख कर पतली हो जाती है।

गांधीनगर के नाम से ही ज्ञात है कि इस शहर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है, जिनका जन्म स्थान गुजरात राज्य में  ही है। अहमदाबाद शहर से इस शहर की दूरी 35 किलोमीटर के आसपास की है, यह शहर अहमदाबाद  के पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएं ओर के तट पर स्थित है।

कई वर्ग किलोमीटर मैं पहले गुजरात के इस शहर को चंडीगढ़ शहर के बाद दूसरा नियोजित शहर कहा जाता है। प्रचलित भाषाओं में यहां  ज्यादा गुजराती भाषा का चलन है।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर की संस्कृति

सांस्कृतिक दृष्टिकोण से कई  त्योहार गांधीनगर में मनाए जाते हैं। वर्ष के पहले  महीने से 14 और 15 जनवरी को मकर सक्रांति के पर्व के दौरान एक वार्षिक पतंगबाजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले यहां गुजराती नव वर्ष मनाया जाता है।

मुख्य त्यौहार में नवरात्रि जो कि पूरे शहर में, राज्य के सबसे लोकप्रिय लोक नृत्य गरबा करके मनाया जाता है, नवरात्रि के दौरान यहां विशेष नृत्य प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रम और उनके साथ दवतों का आयोजन किया जाता है।

दिवाली जैसे त्यौहार हर घर में  दीए की रोशनी, फर्श पर रंगोली बनाकर, पटाखों और रोशनी के साथ मनाया जाता है। Holi रंग बिरंगे रंगों के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है। यहां की संस्कृति की झलक में नृत्य जैसे गरबा नृत्य, डांडिया नृत्य, और रास नृत्य जैसे लोक नृत्य शामिल है जो सांस्कृतिक पहचान को बताते हैं।

गुजरात की राजधानी में पर्यटन स्थल

पर्यटन के दृष्टिकोण से भी इस शहर का अपना महत्व है। पर्यटन स्थलों में गांधीनगर के खुले हरे पार्क, व्यापक रोपण से नदी के किनारे बड़े मनोरंजन क्षेत्र आते हैं जिन्हें बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है।

प्रमुख पर्यटक सालों में अक्षरधाम और शामलाजी आते हैं। अदलज स्टेपवैल यानी अदलज वाल्व, डियर पार्क जिसे इंद्रोदा पार्क भी कहा जाता है, रूपल गांव(जहां मनाया जाने वाला पल्ली पर्व दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करता है) एवं पुनीत वन जैसे स्थल भी पर्यटक स्थलों के रूप में जाने जाते है, जहां पर्यटक  देखने और घूमने जाते हैं।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के प्रसिद्ध मंदिर

अक्षरधाम मंदिर जिसका उद्घाटन 30 अक्टूबर 1992 को किया गया था, गांधीनगर के विख्यात स्थलों में आता है यह भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक, एवं एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। समकालीन वास्तुकला और शैली के अद्भुत उदाहरण के साथ यह मंदिर स्वामीनारायण को समर्पित है। यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा संचालित की जाती है, इस मंदिर में स्वामीनारायण की 10 मंजिल लंबी सुनहरी मूर्ति है जो कि इस मंदिर के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यह एक विशालकाय मंदिर है जो कि  कुल 23 एकड़ के परिसर में फैला है।

अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों में राधेजा अदालज एवं दभोदा जैसे स्थान आते हैं।

परिवहन की व्यवस्था

परिवहन व्यवस्था में यहां पहुंचने के लिए वायु मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग लिया जा सकता है। यह शहर अहमदाबाद से दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे 8 के द्वारा जुड़ा हुआ है। शहर के अंदर ग्रीड प्रणाली के तहत सड़कों का निर्माण किया गया है जो यहां के विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित है एवं सभी बुनियादी सुविधाओं से युक्त है।

हवाई मार्ग

हवाई मार्ग में गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल  हवाई अड्डा जो कि एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, राजधानी का सबसे करीबी हवाई अड्डा है, जिला मुख्यालय से जिसकी दूरी 32 किलोमीटर की है। देश विदेश के अन्य प्रमुख शहरों से यहां के लिए उड़ानें भरी जा सकती है, जिसके लिए देश के बड़े कंपनीयों के सर्विसेस उपलब्ध है।

रेल मार्ग

रेल मार्ग में गांधीनगर का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन अहमदाबाद जंक्शन है, जहां से यह देश के अन्य बड़े शहरों से यह रेल मार्ग से जुड़ा है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें देश के दूसरे बड़े शहरों से यहां तक आती हैं। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से गांधीनगर पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग

सड़क मार्ग में अहमदाबाद और गुजरात के बड़े एवं छोटे शहरों से राजधानी गांधीनगर के लिए नियमित बस जैसी सार्वजनिक वाहन सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा कैब, taxi एवं अन्य निजी वाहनों का उपयोग भी किया जा सकता है। देश के दूसरे राज्य जैसे गुजरात के पड़ोसी  राज्यों से भी सड़क मार्ग द्वारा गांधीनगर पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे 147 यहां से गुजरता है।

राज्य-राजधानी

S.Noराजधानी (Capital)
1आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?
2अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
3असम की राजधानी क्या है?
4बिहार की राजधानी क्या है?
5छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?
6गोवा की राजधानी क्या है?
7गुजरात की राजधानी क्या है?
8हरियाणा की राजधानी क्या है?
9हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
10झारखंड की राजधानी क्या है?
11कर्नाटक की राजधानी क्या है?
12केरल की राजधानी क्या है?
13मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?
14महाराष्ट्र की राजधानी क्या है?
15मणिपुर की राजधानी क्या है?
16मेघालय की राजधानी क्या है?
17मिजोरम की राजधानी क्या है?
18नागालैंड की राजधानी क्या है?
19ओडिशा की राजधानी क्या है?
20पंजाब की राजधानी क्या है?
21राजस्थान की राजधानी क्या है?
22सिक्किम की राजधानी क्या है?
23तमिल नाडु की राजधानी क्या है?
24तेलंगाना की राजधानी क्या है?
25त्रिपुरा की राजधानी क्या है?
26उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?
27उत्तराखंड की राजधानी क्या है?
28पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?