आईएएस के लिए किताबें (IAS ke liye book) | इन किताबों से मिलेगी 2023 आईएएस की परीक्षा में सफलता

इस आर्टिकल में आपको आईएएस के लिए किताबों की लिस्ट दूंगा जिसके जरिए आप अपनी आईएस के प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी बहुत ही अच्छे से कर पाएंगे।

अधिकतर आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों का मानना है कि कौन सी किताबें आईएएस की परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से cover करती हैं? या आईएएस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़े?

तो आज इस आर्टिकल में आपको आईएएस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़े? या आईएएस के लिए किताबों की जानकारी दूँगा।

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए हमें अच्छे किताबों की जरूरत होती है जिसमें सारी जानकारी बहुत ही सरल तरीके से दी होती है। अच्छी किताबें हमें परीक्षा में सफलता प्राप्त कराती है। बिना अच्छी किताबों की हम किसी भी परीक्षा में सफल नहीं हो सकते हैं।

आईएएस की परीक्षा तीन चरणों में होती है पहला प्रारंभिक दूसरा मुख्य तीसरा इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा में आपको general studies जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं वैकल्पिक विषय में आपके पास 48 विषयों का विकल्प रहता है। जिसमें से आप किसी एक विषय का चुनकर उसकी परीक्षा दे सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में आईएएस (IAS) के लिए किताब के बारे में जानेंगे कि कौन से महत्वपूर्ण किताबें आपकी आईएएस की तैयारी में अहम भूमिका निभाती है? आज इस आर्टिकल में आप आईएस (IAS) के सबसे महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानेंगे।

आज हम जानेंगे? Show Topic

आईएएस के लिए किताब (आईएएस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़े)

आईएएस के लिए सबसे महत्वपूर्ण किताबों में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की NCERT किताबें हैं। पर NCERT किताबों को पढ़ना और समझना थोड़ा मुस्किल होता है। NCERT किताब के अलवा आपको आईएएस के लिए कुछ महत्वपूर्ण किताबों को पढ़ना चाहिए।

आईएएस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़े

आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में इतिहास, भारतीय कला और संस्कृति, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र सामाजिक शास्त्र वैश्विक संबंध अर्थशास्त्र साइंस एंड टेक्नोलॉजी सामान्य विज्ञान सामान्य ज्ञान जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। अब हम जानेंगे कि इन विषयों की अच्छी तैयारी के लिए कौन-कौन सी किताबेंपढ़नी चाहिए?

आईएएस या यूपीएससी की परीक्षा तीन बाद में होती है।

  1. प्रारंभिक
  2. मुख्य
  3. Interview

आईएएस के इन तीनों परीक्षाओं की किताबों के बारे में मैं जानना चाहिए प्रारंभिक परीक्षा में जो पेपर होते हैं सामान्य अध्ययन पेपर 1 समान अध्ययन पेपर दो तथा मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं।

आईएएस के मुख्य परीक्षा 9 पेपर निम्नलिखित हैं

  1. भारतीय भाषा
  2. इंग्लिश
  3. निबंध
  4. सामान्य अध्ययन 1
  5. सामान्य अध्ययन 2
  6. सामान्य अध्ययन 3
  7. सामान्य अध्ययन 4
  8. ऑप्शनल पेपर 1
  9. ऑप्शनल पेपर 2

अब आप आईएएस परीक्षा के तीनों भाग के हर एक पेपर के लिए कौन-कौन सी किताब पढ़नी चाहिए? उसके बारे में जानेंगे

आईएएस के प्रारंभिक परीक्षा के लिए किताबें

आईएएस के प्रारंभिक परीक्षा में जो पेपर होते हैं सामान्य अध्ययन 1 तथा सामान्य अध्ययन 2 दोनों पेपर की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट किताबों की लिस्ट 

किताब के नामलेखक के नाम/ Publisher
भारत का स्वतंत्रता संघर्षडॉ विपिन चंद्रा
भारतीय संस्कृतिस्पेक्ट्रम
भौतिक और मानव भूगोलशीलवंत सिंह
भारतीय अर्थव्यवस्थारमेश सिंह
स्टूडेंट अटलसऑक्सफोर्ड
भारत की राज्यव्यवस्थाएम लक्ष्मीकांत 

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 2 के लिए किताबें

आईएएस की  प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर में लॉजिकल रीजनिंग डाटा इंटरप्रिटेशन गणित जैसे विषय में प्रश्न पूछे जाते हैं। आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के दूसरी पेपर की तैयारी के लिए किताबें निम्नलिखित हैं

किताब के नामलेखक के नाम/ Publisher
English grammar and compositionWren and Martin
तर्कशक्ति परीक्षणडॉ आर एस अग्रवाल
Quicker MathsM Taira
सामान्य अध्ययनMcGrow Hill 

आईएएस की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें? ( आईएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कौन सी किताब पढ़े?)

जैसा कि ऊपर में मैंने आपको बताया है कि आईएएस के मुख्य परीक्षा में 9 पेपर होते हैं और इनमें आपको अलग-अलग विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं आईएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निम्नलिखित किताबों को पढ़ना होगा

आईएएस के मुख्य परीक्षा के पहले पेपर की किताबें

आईएएस के मुख्य परीक्षा के पहले पेपर में किसी भी एक भारतीय भाषा का पेपर होता है मुख्य परीक्षा का पहला पेपर अनिवार्य होता है और इस पेपर के लिए 22 भाषाओं को शामिल किया गया है आप इन में से किसी एक भाषा का चुनाव करके परीक्षा दे सकते हैं

किताब का नामलेखक व पब्लिशर
भाषा शिक्षण मैथिलीडॉ अरुणाभ सौरव
सामान्य हिंदी एवं निबंधUnique Publication

आईएएस के मुख्य परीक्षा के दूसरे पेपर की किताबें

आईएएस के मुख्य परीक्षा दूसरी पेपर में आपको इंग्लिश के प्रश्न पूछे जाते हैं यह पेपर क्वालीफाइंग पेपर होता है इसमें सिर्फ आपको पास होना होता है इसके अंक आपके आईएएस की परीक्षा में नहीं जोड़ते हैं पर इसमें पास होना अनिवार्य है आईएएस की मुख्य परीक्षा के इंग्लिश पेपर की तैयारी के लिए किताबें निम्नलिखित हैं: 

किताब का नामलेखक व पब्लिशर
Contemporary EnglishRamesh Singh
Compulsory EnglishAP Bhardwaj
Word Power Made EasyNorman Lewis

आईएएस  निबंध परीक्षा के तैयारी के लिए किताबें

यूपीएससी परीक्षा में निबंध का पेपर सबसे कठिन पेपर होता है और सबसे महत्वपूर्ण पेपर भी होता है, निबंध पेपर में पास होना अनिवार्य है। इसके अंक आपके फाइनल स्कोर में जुड़ते हैं।

यूपीएससी की निबंध पेपर की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताब है निबंध दृष्टि यह किताब सर विकास दिव्यकीर्ति द्वारा लिखा गया है इस किताब का पब्लिशर दृष्टि आईएएस अकैडमी।

निबंध दृष्टि के माध्यम से आप अपनी यूपीएससी परीक्षा के निबंध के तैयारी बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं।

आईएएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन 1 के लिए महत्वपूर्ण किताबें

आईएएस के मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन 1 में इतिहास भूगोल समाजशास्त्र जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन विषय की तैयारी के लिए अपने में लिखित किताब पढ़ सकते हैं।

किताब के नामलेखक व पब्लिशर
सामाजिक समस्याएंराम अहूजा
भौतिक भूगोलमाजिद हुसैन
भारत एवं विश्व का भूगोलमाजिद हुसैन
भारत का राष्ट्रीय आंदोलनविपिन चंद्रा
भारत गांधी के बादरामचंद्र गुहा
भारत का इतिहासबिपिन चंद्र

यूपीएससी  मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन 2 के लिए महत्वपूर्ण किताबें

आईएएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन 2 पेपर में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध से संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं, इन विषय की तैयारी के लिए निम्नलिखित किताबें पढ़ सकते हैं। 

किताब के नामलेखक व पब्लिशर
हमारी संसदसुभाष कश्यप
भारत का संविधान: एक परिचयडॉ डीडी बसु
भारत की राज्यव्यवस्थाएम लक्ष्मीकांत
भारत की विदेश नीतिबीएन खन्ना

यूपीएससी  मुख्य परीक्षा की सामान्य अध्ययन 3 के लिए किताबें

आईएएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन 3 में अर्थशास्त्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा जैसे विषय प्रश्न पूछे जाते हैं विषय की तैयारी के लिए लिखित किताब पढ़ सकते हैं।

किताब के नामलेखक व पब्लिशर्स
भारत के आंतरिक सुरक्षा के मुख्य चुनौतियांअशोक कुमार
भारतीय अर्थव्यवस्थारमेश सिंह
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीमाजिद हुसैन
विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकासशीलवंत सिंह

यूपीएससी  मुख्य परीक्षा की सामान्य अध्ययन 4 के लिए किताबें

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन 4 में नीति शास्त्र तथा ethics  जैसे विषय में से प्रश्न पूछे जाते हैं, यूपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य ज्ञान 4 के लिए आप अरिहंत पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित “नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा और अभिरुचि”की किताब पढ़ सकते हैं।

आईएएस इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण किताबें

आईएएस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है इंटरव्यू, इंटरव्यू में मिले अंक के बाद ही आपको फाइनल रैंक हासिल होता है। इसीलिए आईएएस परीक्षा की इंटरव्यू की तैयारी बहुत ही अच्छे से करनी चाहिए। आईएएस परीक्षा की इंटरव्यू की तैयारी के लिए निम्नलिखित किताब पढ़ सकते हैं।

किताब का नामलेखक व पब्लिशर
सिविल सेवा इंटरव्यूमधुकर कुमार भगत
साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व निर्माणमहेश चंद्र राही 

आईएएस के लिए इतिहास किताब की किताब

इतिहास विषय आईएस के परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण विषय है यह विषय बहुत ही vast है और उसका सिलेबस भी बहुत ही vast है। इसके तैयारी के लिए आपको अच्छी किताबों की जरूरत होती है।

अब इतिहास की तैयारी के लिए कौन सी बुक सबसे महत्वपूर्ण है उसके लिस्ट को जानेंगे और किन किताबों को पढ़कर आप इतिहास की अच्छी तैयारी कर पाएंगे।

कक्षा छठी से लेकर कक्षा बारहवीं तक की इतिहास की NCERT किताब

इतिहास की अच्छी तैयारी के लिए आपको कक्षा छठी से लेकर कक्षा 12वीं तक की एनसीईआरटी किताब को पढ़ना बहुत जरूरी है क्योंकि एनसीईआरटी किताबों के पास करने के बाद ही आपको इतिहास की basic जानकारी हो पाती यानी कि इतिहास विषय नहीं बन पाती है।

उसके बाद ही आपको advanced किताबों को पढ़ना होता है इसलिए इतिहास की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें बहुत ही जरूरी है।

पहले आप एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ें उसके बाद ही आप किसी और reference किताबों की ओर जाएं।

  • A brief history of modern India Spectrum
  • Post independence India by Nitin Sangwan
  • World history by Bipin Chandra
  • मध्यकालीन भारत सतीश चंद्र
  • प्राचीन भारत राम शरण शर्मा 

अगर आप इतिहास विषय की तैयारी करें इन किताबों को पढ़ते हैं तो आपको बहुत ही ज्यादा मदद मिलेगी क्योंकि इन किताबों में आपको इतिहास की सारी जानकारी को बहुत ही सरल भाषा में दी गई है।

अधिकतर आईएएस की तैयारी करने वाले छात्र इन्हीं किताबों को इतिहास विषय को पढ़ने के लिए चुनते हैं।

Must Read

आईएएस के लिए भारतीय कला और संस्कृति की किताब

भारतीय कला और संस्कृति बहुत ही विविध और संपन्न है। आईएएस की परीक्षा में भारतीय कला और संस्कृति से बहुत ही अहम प्रश्न पूछे जाते हैं।

अब हम जानेंगे कि भारतीय कला और संस्कृति के लिए आप किन किताबों को पढ़ सकते हैं। जिससे कि आपको भारतीय कला और संस्कृति की अच्छी जानकारी हो सके।

Class 11th Fine Arts NCERT Book (Introduction to fine arts)

भारतीय कला और संस्कृति विषय की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छी किताब होती है, कक्षा ग्यारहवीं की कला की किताब इस किताब से आपको भारतीय कला और संस्कृति के शुरुआत की जानकारी बहुत ही अच्छी मिल पाती है।

इसके बाद आप निम्नलिखित किताबों को पढ़ सकते हैं?

  • Indian art and culture by Nitin Singhania
  • Mediaeval India by Satish Chandra
  • Ancient India by RS Sharma

आईएएस के लिए भूगोल की किताब

भूगोल एक ऐसा विषय है जिसके जरिए आप पृथ्वी की संरचना और पृथ्वी के वायुमंडल के बारे में पढ़ते हैं।

भूगोल विषय सबसे महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय में आपको पृथ्वी की संरचना और वायुमंडल वर्षा वन और भी कई सारे टॉपिक को पढ़ना होता है।

इस विषय की तैयारी के लिए आपको एनसीईआरटी किताब को ही सबसे पहले पढ़ ली होती है भूगोल की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित किताबों को पढ़ सकते हैं।

  • Class 6 to 12 geography NCERT book
  • Certificate physical and human Geography by GC leon
  • Indian and World geography by Majid Husain Atlas 

आईएएस के लिए राजनीतिक शास्त्र और संविधान की किताब

 जैसा कि आप जानते हैं कि आईएएस ऑफिसर हमारे देश के सबसे बड़ा प्रशासनिक पद होता है प्रशासनिक पदों में कार्य कर रहे व्यक्तियों का कर्तव्य होता कि वह देश में कानून व्यवस्था और देश के नियमों का संचालन बहुत अच्छे से करें इसलिए आईएएस की परीक्षा में भारतीय राजनीतिक शास्त्र और भारतीय संविधान का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है।

आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों को राजनीति शास्त्र और संविधान की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है तभी वह इस परीक्षा में भी सफल हो पाएंगे और  आईएएस ऑफिसर बनने के बाद अपने जिम्मेदारी को भी सही ढंग से निभा पाएंगे।

अब हम जानेंगे कि राजनीतिक शास्त्र संविधान की तैयारी के लिए आपको किन किन किताबों को पढ़ना चाहिए।

Class 6 to 12 NCERT Book 

सभी विषयों की तरह राजनीतिक शास्त्र और संविधान के पढ़ाई के लिए भी आपको कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक की एनसीईआरटी किताब को पढ़ना बहुत जरूरी है।

कक्षा छठी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के एनसीईआरटी किताब में आपको राजनीतिक शास्त्र और भारतीय संविधान की बेसिक जानकारी बहुत ही अच्छे से मिलती है।

Indian Polity by Laxmikant

 भारतीय राजनीतिक शास्त्र और संविधान के लिए एम लक्ष्मीकांत द्वारा लिखी गई किताब सबसे महत्वपूर्ण है।

इस किताब को पढ़ने के बाद आपको भारतीय राजनीतिक शास्त्र के लिए और भी किसी किताब को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती है।

एम लक्ष्मीकांत द्वारा लिखी गई भारतीय राजनीतिक शास्त्र सबसे अच्छी किताब है।

इसमें आपको बहुत ही अच्छे से समझाया गया है अगर आपको पढ़ लेते हैं तो आप की राजनीति की तैयारी बहुत ही अच्छे से हो जाती है।

आईएएस के लिए अर्थशास्त्र की किताब

अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय है जिसमें हम देश में आए आर्थिक बदलाव और आर्थिक विकास के बारे में पढ़ते हैं।अर्थशास्त्र का विषय सबसे जटिल विषयों में से एक है।

इस विषय को बहुत ही अच्छे से पढ़ना होता है और अच्छे से समझ ना होता है तभी जाकर आप इस विषय से संबंधित प्रश्नों को हल कर पाएंगे।

अर्थशास्त्र विषय की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित किताबों को पढ़ सकते हैं।

  • Class 6 to 12 economic NCERT book 
  • Indian economy by Ramesh Singh 
  • Economy by Sanjiv Verma

इन सबके अलावा आप बहुत सारी वेबसाइट से भी अर्थशास्त्र की तैयारी कर पाएंगे जैसे कि Investopedia और Arthapedia जैसी वेबसाइट से आप तैयारी कर सकें इन वेबसाइट में आपको अर्थशास्त्र से जुड़ी टॉपिक को बहुत ही अच्छे से समझाया गया है।

आईएएस के लिए Current Affairs की किताब

करंट अफेयर्स एस की परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण विषय है इस विषय के तैयारी आपको सबसे ज्यादा करनी होती है क्योंकि इस विषय में आपसे किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछा जा सकता है इसलिए आपको इस विषय की तैयारी हर दिन करनी होती है।

आप हर दिन अखबार पढ़कर करंट अफेयर्स का नोट बनाएं तथा साथ ही साथ आप सरकार द्वारा लाई गई नीतियों को पढ़ें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पढ़ें इन सब से आपको करंट अफेयर की जानकारी बहुत ही अच्छे से होगी।

करंट असेट्स में आपको निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्न पूछे जा सकते हैं?

1. Governance

Governance जैसे टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं इस टॉपिक की तैयारी के लिए आप 2nd ARC report की 1st,4th, 9th,10th और 12th को पढ़ सकते हैं।

2. International Relation

International Relation जैसे टॉपिक को पढ़ने के लिए आप Ministry of external affairs website का सहारा ले सकते हैं। इस वेबसाइट में आपको अंतरराष्ट्रीय संबंध और भारत के विदेशी नीतियों की सारी जानकारी मिल जाती है।

इनके अलावा आप करंट अफेयर के लिए सरकार के अन्य वेबसाइट जैसे कि PIB और PRS वेबसाइट से पढ़ सकते हैं। इन वेबसाइट्स में आपको सरकार की बजट सरकार के नए नीति सरकार के नए योजनाओं लोकसभा में कौन से नए बिल पर बहस हो रही हैं?,कौन से नए बिल आने वाले हैं?, भारतीय राजनीति में क्या हो रहा है?

इन सब के बारे में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी और करंट अफेयर्स के लिए इन सारे टॉपिक की तैयारी करना बहुत जरूरी है और साथ ही साथ करंट अफेयर की तैयारी के लिए आपको रोज अखबार पढ़ना होता है और अखबार से नोट बनाना होता है।

तभी जाकर आपके करंट अफेयर की तैयारी हो पाएगी इसके अलावा करंट अफेयर की तैयारी के लिए किसी अच्छे कोचिंग संस्थान के नोट का सहारा ले सकते हैं इन नोट्स में आपको करंट अफेयर की अच्छी जानकारी प्राप्त होगी।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आईएस के लिए किताब के बारे में पढ़ा है। इस आर्टिकल में मैंने आपको आईएएस की तैयारी के लिए कौन-कौन सी किताबें महत्वपूर्ण है? इन सब के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया है।

इस आर्टिकल को हमने बहुत सारे आईएएस के इंटरव्यू को देखकर और बहुत सारे आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों से बात करके लिखा है।

ताकि मैं आप तक अच्छी किताबों की लिस्ट पहुंचा सकूं जिससे कि आप की तैयारी में मदद हो सके।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा तो हमारे आर्टिकल को शेयर जरूर करें। और हमारे आर्टिकल के संबंधित कोई राय देना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

9 thoughts on “आईएएस के लिए किताबें (IAS ke liye book) | इन किताबों से मिलेगी 2023 आईएएस की परीक्षा में सफलता”

  1. Agar main ias officer banne ke liye hindi medium se krna chahati hu to hame kon se subject lene honge pls sir reply jarur dijiye ga 😇😇😌😌

    1. सारी अच्छी किताबों की लिस्ट आपको मैंने इस आर्टिकल आपको दी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *