आर्मी रनिंग की तैयारी कैसे करें?

दोस्तों भारतीय सेना में काम करना युवाओं का एक बहुत ही बड़ा सपना होता है।हमारे देश के अधिकतर युवा अपनी देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं।

भारतीय सेना में नौकरी पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होती है क्योंकि भारतीय सेना को बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों में रहते हुए।

हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा करनी होती है।भारतीय सेना हमारे देश के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं वह दिन रात हमारी रक्षा करते हैं।

इसीलिए एक सैनिक बनना बहुत ही मुश्किल है।भारतीय सेना में एक सैनिक बनने के लिए आपको दिन रात मेहनत करनी होती है तब जाकर आप भारतीय सेना में सैनिक बन पाते हैं।

जो भी युवा भारतीय सेना में एक सैनिक बनना चाहते हैं उनके मन में हमेशा एक प्रश्न रहता है कि army running ki tayari kaise kare?

आज इस पोस्ट में मैं आपको इस प्रश्न का जवाब बहुत ही विस्तार से और बहुत ही सरल भाषा में दूंगा। अगर आप भी आर्मी की दौड़ की तैयारी कर रहे हैं और आर्मी में नौकरी पाना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

इस आर्टिकल में मैं आपको Indian army running ki tayari kaise kare, army running tips, army physical fitness ऐसे महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में बहुत ही विस्तार से बताऊंगा।

भारतीय सेना के लिए फिजिकल फिटनेस क्यों जरूरी है?

दोस्तों भारतीय सेना में नौकरी करना आम नौकरी के मुकाबले बहुत ही ज्यादा कठिन है इसमें आपको दिन रात मेहनत करनी होती है आपको कठिन कठिन परिस्थितियों में रहना होता है आपको अपने घरवालों को छोड़ कर रहना होता है। जिसके लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

दिन हो या रात आपको हर वक्त हमेशा तैयार रहना होता है किसी भी तरह की परेशानी से लड़ने के लिए।

एक तरीका का बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है। उनके ऊपर अपने देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है जो की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

एक सैनिक को महीनों तक पहाड़ों में जंगलों में रहना होता है ऐसी कठिन परिस्थितियों में रहने के लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। तभी आप इतने मुश्किल और कठिन परिस्थितियों में अच्छे से अपना काम कर पाएंगे।

 इसलिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए सबसे पहले आपका फिजिकल टेस्ट लिया जाता उसके बाद ही आपका लिखित परीक्षा होती है।

जैसा कि हमने देखा कि भारतीय सेना में काम करना बहुत ही जिम्मेदारी वाला काम होता है इसीलिए भारतीय सेना में सैनिक भर्ती की प्रक्रिया भी बहुत कठिन होती है और आज के समय में सैनिक बनने के लिए कंपटीशन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण आपको एक सैनिक बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना होता है।

Army Running Tips

भारतीय सेना में नौकरी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है भारतीय सेना की दौड़ जो भी उम्मीदवार इस दौड़ के प्रशिक्षण को पास कर जाते हैं वही भारतीय सेना में सैनिक बन पाते हैं।

भारतीय सेना की दौड़ से पहले आपकी लंबाई छाती की चौड़ाई मापी जाती है अगर आप भारतीय सेना के मापदंडों को पूरा करते हैं। तभी आपको आगे के चरण के लिए भेजा जाता है।

भारतीय सेना की दौड़ में सबसे मुश्किल चीज यही होती है कि आपको एक सौ से अधिक उम्मीदवार के बीच दौड़ना होता है जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ जाती है और आप अपना पूरा बल नहीं लगा पाते हैं।

भारतीय सेना की दौड़ को पास करने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय यह है कि आप अपने आप विश्वास को हमेशा बनाए रखें।

भारतीय सेना की दौड़ में आपको 1600 मीटर का दूरी तय करनी होती है। आप उस दूरी को कितने देर में तय करते हैं उसी के आधार पर आपको marks दिए जाते हैं जैसे कि

  • अगर आपने अपनी दौड़ 5 मिनट और 40 सेकेंड के भीतर पूरी कर ली है तो आपको पूरे 60 अंक दिए जाएंगे।
  • अगर आपने अपनी दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड और 6 मिनट के भीतर पूरी करते हैं तो आपको 48 अंक दिए जाते हैं।

भारतीय सेना की दौड़ कहां आयोजित कराई जाती है?

भारत सेना की दौड़ अक्सर किसी खेल के मैदान में या फिर पुलिस के मुख्यालय में आयोजित कराई जाती है। वहां आपको 400 मीटर के मैदान का पूरे 4 चक्कर लगाने होते हैं।

अब मैं आपको army running ki tayari kaise kare  इसके संबंधित कुछ महत्वपूर्ण tips दूंगा अगर आप इन टिप्स को अच्छे तरीके से फॉलो करते हैं तो आप आर्मी की दौड़ कि तैयारी बहुत अच्छे से कर पाएंगे।

  • आपको अपनी तैयारी आर्मी की दौड़ के 6 महीने पहले से शुरू कर देनी चाहिए।
  • सबसे पहले किसी एक मैदान या रोड को 1600 मीटर तक चिन्हित करें उसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम 1600 मीटर की दौड़ के लिए प्रेक्टिस करें।
  • जूते सही नाप के ले और आरामदायक ले ताकि दौड़ते वक्त आपके जूते आपको परेशानी में ना डालें।
  • दौड़ के लिए एक fixed time table  बनाएं इससे आप punctual  होंगे और यह आपके दौड़ में बहुत ज्यादा मददगार  साबित होगी।
  • दौड़ शुरू करने से 15 से 20 मिनट पहले पानी जरूर पी ले।
  • दौड़ शुरू करने से पहले पांच 10 मिनट warm up जरूर करें।
  • सबसे महत्वपूर्ण भाग दौड़ की प्रैक्टिस के दौरान आप अपने खान-पान में विशेष ध्यान दें आप बाहर का खाना कम खाएं और रोज healthy diet ताकि आप अपनी फुर्ती और  स्टैमिना को बढ़ा सकें।
  • इस प्रैक्टिस के दौरान आपको हर दिन 6 से 8 घंटे की एक अच्छी नींद लेनी बहुत जरूरी है।
  • दौड़ के साथ-साथ आपको अपनी शरीर की exercise पर भी बहुत ध्यान देना है। exercise से आपके शरीर की स्टेमिना बढ़ जाती है जिससे कि आप अपनी दौड़ की प्रैक्टिस को और अच्छी कर पाएंगे और कम समय में 1600 मीटर की दूरी को तय कर पाएंगे।
  • रोज 1600 मीटर दूरी तय करने के समय को रिकॉर्ड करें इससे आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा कि आप कितने समय में 1600 मीटर की दूरी को पूरा कर पा रहे हैं और फिर आप अपनी तैयारी को और अच्छे से कर पाएंगे।
  • दौड़ की प्रैक्टिस करते वक्त हमेशा यह target set कीजिएगा की आप अपनी 1600 मीटर की दौड़ 5 मिनट के भीतर पूरा कर सकें।
  • मैदान में दौड़ते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि आप मैदान के अंदर के भाग की ओर दौड़ते रहे।
  • सबसे जरूरी बात की आप अपना आत्मविश्वास हमेशा बनाए रखिएगा।

Tips for the army running day

  • दौड़ कराए जाने वाले मैदान का अच्छे से जायजा ले।
  • एक आरामदायक जूते का इंतजाम कर ले। जिसमें आपको दौड़ने में कोई परेशानी नहीं होती है।
  • दौड़ने वाले दिन से दो या तीन दिन पहले ही आप अपनी दौड़ने के प्रैक्टिस को बंद कर दें।
  • दौड़ के दौरान कोशिश कीजिएगा कि आप खुद को भीड़ से आगे रख पाएं।
  • दौड़ शुरू करने के आदेश तक रुके और आदेश मिलने के बाद ही दौड़ को शुरू करें वरना आप दौड़ से disqualified कर दिए जाएंग। 
  • दौड़ के दौरान आप अपना एक कदम भी बर्बाद ना करें। 

Conclusion

 दोस्तों इस पोस्ट में हमने आर्मी की दौड़ की तैयारी कैसे करें इसके बारे में जाना है। इस आर्टिकल में मैंने आपको आर्मी की दौड़ की तैयारी कैसे करें उसके संबंधित बहुत सारे महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं।

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल गई होंगी। मुझे उम्मीद है कि यह आर्टिकल आर्मी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होग।  इस आर्टिकल में आपको बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां बहुत ही सरल भाषा में दी गई है।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगता है और हमारे आर्टिकल के संबंधित कोई भी सुझाव देना चाहते तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

अगर इस आर्टिकल को पढ़कर आपको आर्मी की दौड़ की तैयारी कैसे करें इसके बारे में जानकारी मिली है। तो आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें ताकि आपके दोस्त भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।

धन्यवाद

1 thought on “आर्मी रनिंग की तैयारी कैसे करें?”

  1. aapka bahut bahut dhanywad sir ki apne running ki teyyari ke baare me detail me jankari di hai
    Duniya Ka Sabse Tej Bhagne Wala Insan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *