राशन कार्ड में अपना आधार कैसे लिंक करें?|ration card me apna Aadhar kaise link Kare?

आपको तो पता ही होगा, कि राशन कार्ड के द्वारा गरीबों को अनाज कम दामों में दिया जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है, कि आप राशन कार्ड को आधार से किस प्रकार लिंक कर अनाज का लाभ ले सकते हैं।

बहुत सारे व्यक्ति को आधार कार्ड में राशन कार्ड को लिंक करने के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण वह लिंक नहीं कर पाते है और सरकार द्वारा दी गई सभी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते है।

राशन कार्ड में अपना आधार कैसे लिंक करें?

इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से आपको राशन कार्ड में अपना आधार कैसे लिंक करें इसके बारे में बताने वाले हैं।

तो चलिए हम जानते हैं आखिरकार राशन कार्ड में अपना आधार कैसे लिंक करें?

राशन कार्ड में अपना आधार कैसे लिंक करें?

आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट food.wb.gov.in पर जाकर लिंक कर सकते हैं।

लेकिन अब सवाल आता है कि राशन कार्ड में अपना आधार लिंक किस प्रकार करें?

तो चलिए इसके बारे में हम विस्तार पूर्वक जानते हैं।

  • सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो लिंक आधार with राशन कार्ड के ऑप्शन पर आपको जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वहां पर अपने राशन कार्ड के नंबर को देना है।
  • राशन कार्ड के नंबर को देने के बाद सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद राशन धारक के नाम, मोबाइल नंबर आदि सभी प्रकार की जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखेगी।
  • बगल में मीनू के ऑप्शन पर जाकर आपको लिंक with आधार का ऑप्शन को क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपना आधार नंबर देना है।
  • जब आपने आधार नंबर दे देंगे तो आपके आधार नंबर पर ओटीपी जाएगा।
  • ओटीपी देकर अपनी पहचान वेरीफाई करें।
  • उसके बाद आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने के लिए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

आधार कार्ड को राशन कार्ड से ऑफलाइन कैसे लिंक कराएं?

आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए नजदीकी पीडीएस की दुकान पर जाकर लिंक करा सकते हैं।

लेकिन अब आपके मन मे सवाल आएगा क्या नजदीकी पीडीएस के दुकान पर जाकर आधार कार्ड कैसे लिंक कराएं? या इसकी पूरी प्रक्रिया क्या होती है?

तो चलिए इसके बारे में अब हम विस्तार पूर्वक जानते हैं।

  • आप अपने घर की सबसे नजदीकी पीडीएस या राशन दुकान पर सबसे पहले जाए।
  • आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी के साथ-साथ अपने राशन कार्ड की भी कॉपी रख ले।
  • इसके अलावा जो आपके परिवार में जो मुख्य सदस्य उसकी एक पासपोर्ट साइज फोटो रखें।
  • अपने आधार की प्रति के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य documents पीडीएस दुकान पर जमा करें।
  • राशन की दुकान पर आधार लिंक करने वाले दुकानदार आपसे आपका फिंगरप्रिंट मांग सकता है।
  • जब आप अपने सभी दस्तावेज को जमा कर देंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा।
  • उस ओटीपी को वेरीफाई करके सबमिट कर दें।
  • जब आप का ओटीपी सबमिट हो जाएगा तो आपका आधार भी राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने में आपको कौन कौन से दस्तावेज लगते हैं?

आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने में आपको निम्नलिखित दस्तावेज लगते हैं, जिनके नाम इस प्रकार है।

  • ओरिजिनल राशन कार्ड और राशन कार्ड के प्रति कॉपी
  • आपके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी
  • आपके परिवार में जो मुखिया है यानी जो मुख्य है उनका पासपोर्ट साइज फोटो।
  • अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप अपने बैंक अकाउंट की भी कॉपी जमा कर सकते हैं।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने से आपको क्या लाभ होता है?

अगर आप अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करा लेते हैं तो आपको बहुत सारे फायदे होते हैं, जैसे कि आप के नाम पर कोई फर्जी राशन कार्ड नहीं बनवा पाएगा।

इसके अलावा भी अन्य बहुत सारे फायदे होते हैं, इन के फायदे के बारे में हम विस्तारपूर्वक जानते हैं।

  • अगर आप अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कर लेते हैं तो आपके नाम पर केवल एक राशन कार्ड रहेगा। जो भी लोग आपके नाम पर फर्जी राशन कार्ड का उपयोग कर रहे हैं उनके नाम के राशन कार्ड बंद हो जाएंगे।
  • आपका राशन कार्ड आधार से लिंक होने के कारण आपके परिवार में भी कोई दूसरा फर्जी राशन कार्ड नहीं बनवा सकता।
  • आपके आधार को राशन कार्ड से लिंक कराने के बाद सभी प्रकार की फर्जी राशनकार्ड की गतिविधियों को रोका जा सकता है।
  • इससे भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में मदद मिलेगी।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से आप कब तक लिंक करा सकते हैं?

इस वर्ष 31 अगस्त तक आप राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं, हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन आया था।

कि जिन भी लोगों ने अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है वह 31 अगस्त तक अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक करा सकते हैं।

सरकार के द्वारा दी गई राशन कार्ड योजना की मदद से आप बहुत कम दामों में अनाज ले सकते हैं।

राशन कार्ड की सुविधा आमतौर पर गरीब पर और ऐसे लोगों के लिए जो मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना क्यों जरूरी है?

आपको अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना इसलिए जरूरी है, क्योंकि आज के समय बहुत सारे लोग फर्जी राशन कार्ड बनवाकर एक से दो बार अनाज ले लेते हैं।

फर्जी राशन कार्ड को बनवाने से बचने के लिए सरकार के द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य करा दिया गया है।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद ही आप राशन कार्ड का लाभ उठा सकते हैं अन्यथा आपको राशन कार्ड पर अनाज नहीं मिलेगा।

अगर हम आसान भाषा में कहें तो राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना इसलिए जरूरी है, क्योंकि सरकार हमारे देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहती है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा आधार कार्ड राशन से जुड़ा है या नहीं?

जब आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से जुड़ जाएगा तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।

राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें?

nfsa.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से राशन कितना मिलता है? चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड बनने के बाद कितने दिन बाद राशन मिलता है?

आपका राशन कार्ड बनने के 2 से 3 महीने बाद आपको राशन मिलना शुरू होता है।

1 आदमी को कितना राशन मिलता है?

बीपीएल राशन कार्ड में एक आदमी को 35 किलो अनाज मिलता है। इसके अलावा अन्य भी बहुत सारे राशन कार्ड होते मिलकर अनुसार अनाज कम ज्यादा होता है।

भारत में कितने राशन कार्ड हैं?

आमतौर पर 3 राशन कार्ड होते हैं, लेकिन अलग-अलग राज्यों में इनकी संख्या ज़्यादा भी हो सकती है। इनमें गरीबी रेखा से ऊपर वालो के लिए एपीएल राशन कार्ड, गरीबी रेखा से नीचे वालो के लिए बीपीएल राशन कार्ड, और तीसरा अंत्योदय राशन कार्ड है।

conclusion

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको मुख्य रूप से बताया, राशन कार्ड में अपना आधार कैसे लिंक करें? या आप अपने आधार कार्ड से राशन कार्ड कैसे लिंक कर सकते हैं।

मैंने आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के तरीके के बारे में बताया है।

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन किस प्रकार राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं इनके बारे में एक विवरण भी इस आर्टिकल में बताया है।

इन सभी के बातों के अलावा आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए अन्य जो भी प्रश्न लोगो के मन में होते हैं उन सभी प्रश्नों के उत्तर इस आर्टिकल में देने का प्रयास मैंने किया है।

आशा करती हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न तो कमेंट करके मुझसे अवश्य पूछें धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *