सिविल इंजीनियरिंग करने के फायदे | Benifit Of Civil Engineering In Hindi

आज हम जानेंगे कि सिविल इंजीनियरिंग के फायदे क्या हैं? (Civil Engineering ke fayde) लोग सिविल इंजीनियरिंग क्यों करते हैं? तथा उन्हें सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद क्या क्या फायदा होता है? (Benifit Of Civil Engineering)

आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूं कि सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद आपको सैलरी तो अच्छी खासी मिल जाती है लेकिन अच्छी खासी सैलरी मिलने से पहले आपको शुरुआत के समय में बहुत ही कम सैलरी पर किसी सिविल इंजीनियर के दायरे में रहकर ही काम करना होगा।

एक बार अगर आप प्रैक्टिकल नॉलेज ले लेते हैं तो उसके बाद आप एक अच्छे सिविल इंजीनियर कहलाएंगे और इसके बाद आप यह उम्मीद कर सकते हैं कि आपको अच्छी खासी पैसे वाली नौकरी मिले।

Benifit Of Civil Engineering

आइए जानते हैं कि सिविल इंजीनियरिंग करने के क्या-क्या फायदे हैं? (Civil Engineering ke fayde)

सिविल इंजीनियरिंग करने के फायदे (Benifit Of Civil Engineering)

सिविल इंजीनियरिंग करने के बहुत से फायदे हैं मैं आपको एक एक करके सिविल इंजीनियर के फायदे के बारे में बताऊंगा।

  • सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद आपको शुरुआत में ही 20000 से ₹30000 तक की सैलरी वाली नौकरी मिल जाती है।
  • शुरुआत में आपको एक-दो साल एक्सपीरियंस लेना होगा और एक बार आपको काम करने में एक्सपीरियंस मिल जाती है तो उसके बाद आप बड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगे।
  • सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद आप अपना खुद का डिजाइन बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं और इसके लिए आपको कहीं भी नौकरी करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
  • सिविल इंजीनियरिंग से आप अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं अगर कहीं कोई बिल्डिंग बन रही है या कहीं कोई घर बन रहा है तो आप उस बिल्डिंग या घर का प्रोजेक्ट ले सकते हैं और इसके बदले में आपको इसके लिए अच्छे खासे पैसे भी मिलेंगे।
  • सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद जरूरी नहीं है कि आप किसी कंपनी में नौकरी करें अगर आप नौकरी नहीं भी करना चाहते हैं तो शुरुआत में 5 से 6 वर्ष का एक्सपीरियंस लेने के बाद आप अपना खुद का एजेंसी भी चला सकते हैं जहां कि आप लोगों के लिए घर डिजाइन करेंगे या उनके लिए घर बनाएंगे।
  • सिविल इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र हैं जिसकी डिमांड शुरुआत में भी थी और आज भी है तथा भविष्य में भी इसकी डिमांड काफी बढ़ने वाली है क्योंकि जैसे-जैसे भारत डिजिटल बनते जा रहा है उन्हें नए नए बिल्डिंग्स की तलाश है नए नए प्रकार की बिल्डिंग की डिजाइन की भी जरूरत है और यह सारा काम एक सिविल इंजीनियर द्वारा ही किया जाता है।
  • सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद आप एक बिल्डिंग्स पुल सड़क इत्यादि जैसे प्रोजेक्ट को लेने के काबिल हो जाते हैं और एक अच्छे सिविल इंजीनियर की मांग हमेशा से रही है क्योंकि कोई भी इंसान अपना घर एक साधारण मिस्त्री से नहीं बनवाना चाहेगा।

सिविलइंजीनियरिंग करने के फायदे तो बहुत सारे हैं और इस क्षेत्र में पैसा भी बहुत अधिक मात्रा में है लेकिन शुरुआत में आपको थोड़ी बहुत समस्या भी आ सकती है जिसके बारे में मैंने आपको नीचे बताया है।

लड़कियों के लिए सिविल इंजीनियरिंग

लड़कियों के लिए सिविल इंजीनियरिंग का काम लड़कों के मुकाबले थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि एक सिविल इंजीनियर को मजदूरों को भी संभालना होता है, मजदूरों से काम करवाना होता है, ट्रांसपोर्टेशन को भी देखना होता है यानी कि आसान भाषा में कहें तो आपको फील्ड में जाकर काम करना होता है। आप रूम में बैठे बैठे सिविल इंजीनियर के काम को नहीं कर सकते।

ऐसे में लड़कियों के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि आज के समय में लड़की तथा लड़का दोनों को नौकरी के क्षेत्र में या चाहे तो दूसरे किसी भी क्षेत्र में समान दर्जा दिया जाता है।

ऐसे में उनके लिए इस क्षेत्र में कोई रोक-टोक तो बिल्कुल नहीं है आप बिलकुल आसानी से सिविल इंजीनियर बन सकते हैं।

लेकिन आपको फील्ड वर्क के लिए भी बिल्कुल तैयार रहना होगा हर वक्त नए-नए मजदूरों से मिलना उनसे बातें करना, मजदूरों से काम करवाना, ट्रांसपोर्टेशन को देखना इत्यादि सारे काम को करना।

सिविल इंजीनियरिंग में आने वाले समस्याएं?

सिविल इंजीनियरिंग के फायदे के बारे में तो आप लोगों ने जान ही लिया लेकिन अब बात यह होती है कि सिविल इंजीनियरिंग के फायदे से पहले यहां कुछ छोटे-मोटे नुकसान भी होते हैं क्योंकि हर सिविल इंजीनियर के जिंदगी में कभी न कभी यह प्रॉब्लम आती ही है।

सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद कहीं भी नौकरी करने के लिए वह चाहे प्राइवेट क्षेत्र में हो या सरकारी क्षेत्र में हो आपके पास काम की एक्सपीरियंस होने चाहिए। अगर आपके पास काम की एक्सपीरियंस नहीं है तो आपको अच्छा नौकरी मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

शुरुआत के समय में आपको किसी अच्छे सिविल इंजीनियर के दायरे में रहकर काम सीखना होगा 1 से 2 साल काम सीखने के बाद ही आप किसी प्राइवेट या सरकारी सेक्टर में नौकरी करने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

शुरुआत में आप यह उम्मीद कर सकते हैं कि आपको महीने के 20 से 25000 तक की सैलरी मिल जाएगी लेकिन अगर आप इससे ज्यादा कमाना चाहते हैं तो आपको शुरुआत में पहले एक 2 वर्ष का एक्सपीरियंस लेना होगा और उसके बाद ही आप अच्छी खासी सैलरी कमा सकते हैं।

Conclusion

आज आपने सिविल इंजीनियरिंग करने के फायदे और फायदे से पहले आने वाले कुछ प्रॉब्लम के बारे में जाना।

दोस्तों सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग ही नहीं बल्कि दूसरे हर क्षेत्र में आपके पास एक्सपीरियंस होना बेहद ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर आप यह सोच रहे हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हम सीधे लाखों कमाने वाले नौकरी करें तो यह मुमकिन नहीं है। बिना एक्सपीरियंस के आज के समय में नौकरी मिलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है।

ऊपर मैंने जो भी बताया अगर इससे जुड़े कोई सवाल आपके मन में है कोई कंफ्यूजन आपके मन में है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं मैं जितनी जल्दी हो सके आपके कमेंट का उत्तर देने का प्रयास करूंगा।

1 thought on “सिविल इंजीनियरिंग करने के फायदे | Benifit Of Civil Engineering In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *