मोबाइल नंबर से श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?|Mobile no. se shram card ka paisa kaise check kare?

इस साल बहुत सारे लोगों को श्रम कार्ड की किस्त मिल चुकी है और कुछ को एक भी किस्त नहीं मिली है, इसका कारण यह है कि उन्हें श्रम कार्ड का पैसा चेक करना नहीं आता है।

जिससे श्रम कार्ड का पैसा चेक करके वह यह पता लगा सके कि उनके अकाउंट में पैसे आए हैं या नहीं।

इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से श्रम कार्ड से पैसा चेक करने के बारे में ही बात करने वाले हैं, कि मोबाइल नंबर से श्रम कार्ड का पैसा आप किस प्रकार चेक कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर से श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?

तो चलिए हम जानते हैं आखिरकार मोबाइल नंबर से श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें या मोबाइल नंबर श्रम कार्ड का पैसा आप किस प्रकार चेक कर सकते हैं।

मोबाईल नंबर से श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?

आप अपने श्रम कार्ड का पैसा श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

आपको केवल अपने मोबाइल फोन पर श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना होता और कुछ निर्धारित प्रक्रियाओं को अपनाना होता है, जिससे आप श्रम कार्ड का पैसा चेक कर सकते हैं।

अब आपके मन में यह सवाल आया होगा, श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप कौन सी प्रक्रियाओं का अपनाकर श्रम कार्ड का पैसा चेक कर सकते हैं।

तो चलिए हम उन सभी प्रक्रियाओं के बारे में जानते हैं।

  • सबसे पहले आपको श्रमिक कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है।
  • उसके बाद होम पेज खुलेगा, होम पेज  पर आपको ई श्रम ऑप्शन को क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको उसमें अपना मोबाइल नंबर डालना है जो कि आपने श्रम कार्ड बनवाते समय दिया था।
  • मोबाइल नंबर देने के बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप श्रम कार्ड की सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
  • अगर आपके श्रम कार्ड का पैसा आपको मिल चुका होगा। तो वहां पर पेमेंट सक्सेसफुल लिखा मिलेगा, अगर पैसा नहीं मिला होगा तो processing लिखाएगा। 

ई श्रम कार्ड का पैसा चेक करना क्यों जरूरी होता है?

सभी को इस श्रम कार्ड का पैसा चेक करें इसलिए जरूरी होता है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि इस श्रम का पैसा चेक नहीं करने से आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे।

कई बार ऐसा होता है कि आपके खाते में पैसे आए हुए रहते हैं और आपको इसकी जानकारी नहीं होती या किसी कारणवश आपके खाते में पैसे नहीं आ पाते हैं।

आपको इस श्रम कार्ड का स्टेटस देखने से या पता चलेगा कि आपके खाते में पैसे ना आने की वजह क्या है और आप उस समस्या का निवारण कर पाएंगे।

इसके अलावा भी अन्य बहुत तरह के लाभ होते हैं, जो आपको ई श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस चेक करने से मिलता है।

अब हम इसके कुछ लाभ के बारे में बात करते हैं।

  • श्रम कार्ड का स्टेटस देखने से आवेदकों को अपने खाते का स्टेटस पता चलता है कि उनके खाते में कितने पैसे गए हैं।
  • आवेदकों को ₹1000 की राशि हर किस्त पर श्रम कार्ड के द्वारा मिलती है।
  • आपको एक श्रम कार्ड नंबर मिलता है जो कि 12 अंकों के रहती है। उस कार्ड नंबर के अनुसार ही आपको हर किस्त मिलती है।
  • श्रम कार्ड के द्वारा गरीबों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

ई श्रम कार्ड का पैसा चेक करने के लिए योग्यता क्या है?

सरकार के द्वारा श्रम कार्ड का पैसा केवल उन्हीं आवेदकों को मिलता है जो इस श्रम कार्ड में रजिस्ट्रेशन कराए रहते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है, कि केवल रजिस्ट्रेशन कराने से ही आपको श्रम कार्ड का पैसा मिलता है। रजिस्ट्रेशन कराने के अलावा भी आपको अन्य योग्यताओं को पूरा करना होता है।

यानी ई श्रम कार्ड केवल उन्हीं लोग के लिए है जो मजदूरी करते हैं, जिनका काम ही मजदूरी करना है। उन लोगों को सरकार के द्वारा ई श्रम कार्ड का लाभ दिया जाता है।

अब बात आती है, कि मजदूरी करने वाले कौन-कौन से लोग होते हैं? और मजदूरी करने वाले लोगों को कौन-कौन सी योग्यताओं को पूरा करना होता है।

तो चलिए इसके बारे में हम जानते हैं।

ई श्रम कार्ड के लिए योग्यता

  • फैक्ट्री, दहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घर में काम करने वाले, रिक्शा चलाने वाले, कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोग आदि श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • मजदूर वर्ग के लोगों की उम्र कम से कम 16 साल और अधिकतम से अधिकतम 59 साल होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल उन्हीं लोग आवेदन कर सकते हैं जो मजदूर वर्ग से संबंध रखते हैं।

जो लोग किसी संगठित कार्य में काम करते हैं या EPFO कि खाताधारक है वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है।

आसान भाषा में कहूं तो श्रम कार्ड का लाभ केवल वही उम्मीदवार ले सकते है, जो मजदूर वर्ग से संबंध रखता हो और अपना रजिस्ट्रेशन कराया हुआ हो।

अब बात आती है,ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कैसे करें? तो चलिए अब हम ई श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन और अपडेट से जुड़ी जानकारी जानते हैं।

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आपको ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

लेकिन अब बात आती है इस ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर कौन-कौन सी प्रक्रियाओं का अपनाना होता है, उन्हें हम अब जानते हैं।

  • आपको ई श्रम का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर REGISTER on E-Shram वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • उसके बाद आपको इस पर अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर और captcha code देकर सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने का ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन को क्लिक करके ओटीपी दे दे।
  • ओटीपी देने के बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ आपकी पर्सनल डिटेल्स पूछी जाएगी।
  • जैसे कि आपका नाम, ग्राम, पंचायत आदि। आपको सभी प्रकार की जानकारी अच्छी तरह दे देनी है।
  • जानकारी देने के बाद आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे, डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप अपना ई श्रम कार्ड रजिस्टर कर पाएंगे।

जब आप श्रम कार्ड रजिस्टर कर लेंगे तो आपको सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी प्रकार की योजनाएं एवं श्रमिकों को देने वाली इनकम का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा भी अन्य बहुत तरह के लाभ सरकार के द्वारा आप को इस श्रम कार्ड रजिस्टर करने के बाद दी जाती है।

FAQ

ई श्रमिक कार्ड में पैसे कब आएंगे?

श्रम कार्ड का पैसा 10 मार्च 2023 के बाद आपको मिलने की उम्मीद है। यानी सरकार के द्वारा जल्द ही श्रमिक कार्ड के पैसे दे दिए जाएंगे।

E Shram कार्ड से क्या लाभ है?

श्रम कार्ड बनवाने से मजदूरों को बहुत तरह के लाभ होते हैं जैसे कि उन्हें स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, इलाज आदि में पैसे मिल जाते हैं।

ई श्रम कार्ड का नुकसान क्या है?

आपको श्रम कार्ड बनवाने के बाद नौकरी मिलने में परेशानी हो सकती है, यानी आपको नौकरी मिलने के बाद पीएफ का पैसा नहीं मिल पाएगा।

E Shram कार्ड अपना नाम कैसे चेक करें?

अपना नाम चेक करने की आपकी श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके देख सकते हैं।

श्रम कार्ड क्यों बनाए जा रहे हैं?

लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए श्रम कार्ड बनवाए जा रहे हैं। श्रम कार्ड बनवाने से श्रमिकों को सरकार की तरफ से कई तरह के लाभ मिलते हैं।

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको मुख्य रूप से बताया कि मोबाइल से ई श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? या मोबाइल नंबर से श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक कर सकते हैं?

श्रम कार्ड का पैसा चेक करने की प्रक्रिया क्या है?, श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस चेक करने से आपको क्या लाभ होता है?,

इसके अलावा श्रम कार्ड का पैसा किन आवेदकों के खाते में जाता है? एवं श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं? इन सभी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मैंने इस आर्टिकल के द्वारा आपको बताई है।

आशा करती हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट करके मुझसे अवश्य पूछे। हमारे आर्टिकल में अब तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *