12वीं के बाद कलेक्टर कैसे बनें?|How to become a collector after 12th?

कलेक्टर यानी किसी भी ज़िले का district magistrate या जिला अध्यक्ष।अगर आसान भाषा में कहें तो कलेक्टर वह होता है,जो जिले को सुचारू रूप से ठीक से चलाने के लिए जिम्मेदार होता है।

आज के वर्तमान समय में हर student चाहते है,उन्हे एक अच्छा सम्मानजनक पद पर नौकरी मिले और एक जिले में सबसे सम्मानजनक पद जिला अधिकारी का होता है।

जिला अधिकारी बनने की इच्छा तो बहुत सारे विद्यार्थी को होती हैं,लेकिन बहुत सारे students को यह पता नही होता कि वह किस तरह कलेक्टर बन सकते हैं या 12वी कक्षा पास करने के बाद वह किस तरह कलेक्टर बन सकते हैं।

तो चलिए हम जानते हैं,आखिरकार 12वी कक्षा पास करने के बाद आप किस तरह collector बन सकते हैं।

12th के बाद कलेक्टर कैसे बनें?

कलेक्टर कैसे बनें यह प्रश्न कई लोगों के लिए एक बड़ा सवाल है,सबसे अधिक उन लोगों के लिए जो बहुत पहले से ही जीवन में अपने लक्ष्य का फैसला कर चुके हैं। 

कलेक्टर जिसे डीएम भी कहा जाता है,कलेक्टर का पद उन पदों में से एक पद होता है,जो एक आईएएस अधिकारी प्राप्त करता है।

बहुत सारे लोग यह तो निश्चय कर लेते हैं,कि वह भविष्य में एक कलेक्टर के तौर पर काम करेंगे।

लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता होता,कि 12वी के बाद collector कैसे बनें या upsc परीक्षा पास करने के बाद भी उनका चयन एक कलेक्टर के रूप में कैसे होता है, इसके बारे में आइए जानते हैं।

collector बनने की प्रकिया

कलेक्टर बनने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले आईएएस की परीक्षा जोकि upsc के द्वारा ली जाती है।

उस परीक्षा को आपको देना होता हैं और upsc परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार की योग्यता ग्रेजुएशन पास होती है।

इसलिए आपको 12वीं कक्षा पास करने के बाद ग्रेजुएशन कोई भी stream से करना होगा।

उसके बाद आप upsc परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हो जाएंगे।

upsc परीक्षा में शामिल होने के बाद आपको उस परीक्षा में top 100 student के रैंक में अपना नाम लाना होगा। 

upsc परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने के बाद ही विद्यार्थी एक आईएएस ऑफिसर बन सकते हैं।

आईएएस ऑफिसर बनने के बाद,एक या दो प्रमोशन होने के बाद ही आप एक कलेक्टर के तौर पर किसी राज्य का कार्यभार संभाल सकते हैं।

अगर आसान भाषा में बताएं तो एक कलेक्टर के तौर पर काम करने के लिए आपको सबसे पहले बारहवीं कक्षा के बाद ग्रेजुएशन करनी होगी।

उसके बाद upsc की परीक्षा को देनी होगी।तभी आप कलेक्टर बन सकते हैं।

upsc के परीक्षा को देने के लिए कुछ योग्यताएं होती है,आइए अब हम उन सभी योग्यताओं के बारे में जानते हैं।

कलेक्टर बनने के लिए योग्यता

कलेक्टर बनने के लिए जैसे कि मैंने आपको बताया कि upsc की परीक्षा को देना अनिवार्य होता है।

upsc की परीक्षा को देने के लिए निम्न योग्यताओं का आपके पास होना आवश्यक होता है।

Nationality 

कलेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।

Age limit

कलेक्टर बनने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा सभी वर्गों के लिए अलग अलग होती हैं।

Minimum and maximum age limit 

  • कलेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष – 32 वर्ष सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए है।
  • कलेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21 वर्ष – 35 वर्ष हैं।
  • कलेक्टर बनने के लिए SC/ST वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष – 37 वर्ष हैं।

Handicapped लोगो के लिए आयु सीमा 

  • विकलांग general category के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष हैं और प्रयासों की सीमा 9 बार हैं।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है और इनके प्रयास की सीमा 9 बार है।
  • Sc/st वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 47 वर्ष है,इनके प्रयास की कोई सीमा नहीं है ।

प्रयासों की सीमा 

Category No.of attempt 
General category6 attempt 
Other backward cast9 attempt
Schedule tribe and scheduled casteNo limit till 37 years 
General category (handicapped)9 attempt 
Other backward caste(handicapped )9 attempt 
SC/ST No limit 

शैक्षणिक योग्यता 

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों के पास professional और technical eligibility हैं और सरकार द्वारा professional और तकनीकी डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त है,वे भी upsc परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।
  • उम्मीदवार जो अपनी मेडीकल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं,और एमबीबीएस परीक्षा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण हुए हैं।लेकिन अभी तक अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं की है,वे भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

क्या 12th के बाद upsc exam दे सकते है?

बहुत सारे विद्यार्थी अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद upsc परीक्षा देने को इच्छुक रहते हैं।

तो सवाल यह आता है,कि क्या वह 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद upsc की परीक्षा दे सकते हैं।

नहीं,सिर्फ 12वी तक की शैक्षणिक योग्यता रहने पर आप upsc परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे।

इस परीक्षा के लिए आपको स्नातक किसी भी समकक्ष डिग्री से पास करना होगा।तभी आप upsc परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

आसान भाषा में हम कहे,तो आपको 12वीं कक्षा पूरी होने के बाद स्नातक में एडमिशन लेना होगा। 

जब graduation  की पढ़ाई पूरी हो जाएगी,तभी आप upsc परीक्षा दे सकते हैं।

कलेक्टर बनने में कितने साल लगते हैं?

एक आईएएस अधिकारी को कलेक्टर बनने में कम से कम 8 से 10 साल लग सकते हैं।

जैसा कि आपको पता है,आईएएस अधिकारी बनने के लिए आपको upsc की परीक्षा देना होता हैं।

upsc की परीक्षा की तैयारी में कम से कम 2 से 3 साल का समय लगता है।

जब आप ग्रेजुएट हो जाएंगे,तब आप upsc की तैयारी करके आईएएस ऑफिसर बनने के लिए upsc की परीक्षा दे सकते है।

जब आपका नाम चयनित विद्यार्थियों में टॉप रैंक पर आता है तभी आप आईएस बनते हैं।

उसके बाद आईएएस ऑफिसर बनने के कुछ साल बाद आप डीएम यानि कलेक्टर बन सकते हैं।

एक आईएएस अधिकारी 6 वर्ष की सेवा कार्य काल और 2 वर्ष की प्रशिक्षण के बाद ही कलेक्टर बनने की योग्य हो जाता है।

Conclusion 

इस आर्टिकल के द्वारा मैंने आपको बताया कि 12वी के बाद आप collector कैसे बन सकते हैं या आप 12th पास करने के बाद डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट यानी डीएम किस प्रकार बन सकते हैं।

इसके अलावा मैंने आपको और भी जानकारी दी जो एक जिला आधिकारी बनने के लिए होनी चाहिए,वह सभी मैने बताया।

आशा करती हूं,मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

धन्यवाद।

Leave a Comment