चिया सीड (Chia Seed) क्या है? | Chia Seed kya hota hai

आज हम Chia Seeds के बारे में जानेंगे की चिया सीड क्या होता है? (Chia Seed Kya Hai) या Chia Seed खाने के क्या-क्या फायदे तथा नुकसान है? एवं चिया सीड (Chia Seed) से वजन कैसे बढ़ाया जा सकता है? इसके अलावा हम चिया सीड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करने वाला हूं।

Chia seed क्या होता है? (Chia Seed kya hota hai)

Chia Seed kya hai – Chia plant एक फूलदार पौधा होता है जो कि पुदीने के पौधे की तरह होता है, इसी पौधे के बीज को चिया सीड्स कहते हैं।

हम अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के बीजों का सेवन करते हैं। चिया के बीज को खाने में कोई स्वाद नहीं आता है।

चिया के बीज में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जिसके सेवन से यह शरीर को रोग मुक्त रखने में बहुत सहायता करता है।

साथ ही इन बीजों में प्रचुर मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य कई मिनरल्स मौजूद होते हैं। पुदीने फैमिली के इस पौधे के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

Chia Seed को हिंदी में क्या कहते हैं?

Chia Seed को हिंदी में सब्जा नाम से जाना जाता है और सब्जा यानी चिया सीड तीन अलग अलग रंगो में पाया जाता है, सफ़ेद, भूरा और काला।

चिया के बीज कैसे होते हैं (Chia seed kaise hote hai)

Chia seeds का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बीज अन्य कई सारे बीज जिनका हम इस्तेमाल करते हैं उसी की तरह होता है।

यह छोटे अंडाकार बीज होते हैं जो सफेद, भूरे और मुख्यतः काले रंग के होते हैं। इन बीजों का साइंटिफिक यानी वानस्पतिक नाम साल्विया हिस्पैलिका है।

ज्यादातर इस बीज की पहचान इसके छोटे, काले बीज के रूप में की जाती है। पानी में भिगोने पर यह पानी अवशोषित यानी absorb करता है। कुछ हद तक चिया के बीज तुलसी के बीजों के सामान प्रतीत होते हैं परंतु इन दोनों में भिन्नता होती है, यह दोनों अलग-अलग प्रजातियों के बीज है।

क्या आप जानते हैं?

चिया सीड (Chia seed) खाने का तरीका?

इस बीज का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। इसे खाने से पहले कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख देने से यह थोड़ा गल जाता है एवं इसे दूध या जूस या किसी प्रकार के शेक में मिलाकर लिया जा सकता है।

इसे soup में मिलाकर बनाया जा सकता है, और खाने के साथ लिया जा सकता है। सुबह-सुबह इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है इसीलिए इसे आप नाश्ते के समय सलाद आदि के साथ भी ले सकते है।

इसके अलावा चिया बीज को सुखाकर इसका पाउडर बना कर भी सेवन किया जाता है, एक चम्मच सूखे पाउडर को गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर लिया जाता है। चिया के बीज को कई तरह के पकवान के साथ मिलाकर भी बनाया जा सकता है जैसे सूजी, उपमा आदि।

चिया सीड (Chia seeds) के फ़ायदे क्या है? (Chia seeds ke fayde)

चिया के बीज के कई फायदे होते हैं जैसेh

  1. हड्डियों और दातों को मजबूत बनाता है। हड्डियों और दातों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी पोषक तत्व है। चिया के बीज में 18% आरडीआई कैल्शियम पाया जाता है जोकि हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
  2. हृदय संबंधित रोगों में लाभकारी। हमारे शरीर में ह्रदय का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। चिया के बीजों में ह्रदय के लिए लाभकारी पोषक जैसे फाइबर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। सिया के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुणों की प्रचुरता होती है जिससे यह हार्ट अटैक जैसी हृदय समस्याओं को कम करता है।
  3. पाचन तंत्र मजबूत बनाता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है चिया के बीजों में फाइबर और अन्य पोषक तत्व शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। Fibre और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह कब्ज जैसी समस्याओं से भी निदान देता है। अपने डाइट में इसे शामिल करने से शरीर का पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है।
  4. शरीर को energetic बनाता है। चिया के बीजों में आयरन, जिंक, विटामिन बी सहित अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जोकि शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। ज्यादा मेहनत का काम करने के लिए शरीर का ऊर्जामय रहना जरूरी होता है।
  5. त्वचा के लिए फायदेमंद। इस बीज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं इसके सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है जिससे अच्छा निखरी और ग्लोइंग बनी रहती है।
  6. immune system मजबूत बनाता है। किसी भी प्रकार के रोग से लड़ने के लिए हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम का अच्छी तरह से कार्य करना जरूरी होता है। इस बीच में मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स मिलकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

इसके अलावा इस बीज के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, diabetes, और उन जैसी अन्य कई समस्याओं से निदान मिलता है। चिया सीड के फायदे के बारे में अधिक जानने के लिए क्लिक करें?

Chia seed के नुकसान/ Chia seed के side effects

  1. एलर्जी – कई लोगों को कुछ चीजों से एलर्जी की शिकायत होती है। इसीलिए अगर किसी को किसी चीज से एलर्जी है तो वे चिया के बीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले ले, क्योंकि चिया के बीज से भी एलर्जी हो सकती है।
  2. ब्लड प्रेशर लो करता है – ओमेगा 3 फैटी एसिड उपस्थित होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को maintain करता है, और इसका अधिक सेवन करने से यह रक्तचाप को कम करता है जिससे जिसे लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है उसे इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  3. सही तरह सेवन करें। क्योंकि यह बीच बीज छोटे होते हैं इसीलिए इन्हें एक बार में कम मात्रा में लेकर अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए, एक बार में ही ज्यादा मुंह में ले लेने पर यह गले में फस भी सकते हैं।
  4. पेट में परेशानी हो सकती है – क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुरता होती हैं इसीलिए पाचन तंत्र को फाइबर को पचाने में समय लगता है जिससे पाचन तंत्र थोड़ा धीमा कार्य करता है जिससे पेट में कुछ परेशानी हो सकती है।

साथ ही रक्तस्राव या सर्जरी के दौरान भी इस बीच का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर के सलाह के बाद ही इसे लेना चाहिए। आपको इसे अन्य दवाओं के साथ नहीं लेने की सलाह दी जाती है। इसके अत्यधिक सेवन से भी बचना चाहिए।

Chia seeds (चिया सीड्स) से वजन कैसे घटाएं?

शरीर का वजन बढ़ने से शरीर शिथिल और आलसी बनने लगता है। जिससे शरीर में अन्य रोग होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। चिया के बीजों में फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

वजन घटाने के लिए डॉक्टर द्वारा भी फाइबर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है फाइबर फूड लेने से आपके पाचन तंत्र को इसे पचाने में अधिक समय लगता है जिससे ज्यादा समय तक आपका पेट भरा रहता है एवं आपको भूख नहीं लगती इसी कारण चिया के बीज वजन घटाने में सहायक होते हैं।

चिया सीड्स (Chia seeds) से वजन कैसे बढ़ाएं?

चिया के बीज को सुपर फूड भी कहा जाता है इस बीज में न्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सिर्फ 12 ग्राम बीज में लगभग 60 कैलोरीज होती है, जिससे खाद्य पदार्थों में स्थित इसके इस्तेमाल से कैलोरी को दो से 3 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। जिससे इसके ज्यादा सेवन से शरीर का वजन बढ़ भी सकता है।

Chia seeds कहां पाए जाते हैं?

चुकी आज के समय में हमारे देश में चिया के बीज का सेवन ज्यादा होने लगा है इससे कई लोगों को लगता है कि यह भारत का ही है परंतु ऐसा नहीं है इसका आयात दूसरे देशों से किया जाता है।

अमेरिका मेक्सिको ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे देशों में आज के समय में इसका उत्पादन किया जाता है। इसका सबसे ज्यादा उत्पादन अमेरिका में होता है, सेंट्रल अमेरिका में मुख्य रूप से।

Scientists के अनुसार सबसे पहले इस बीज की खेती मेक्सिको और उसके आसपास के क्षेत्रों में की गई थी।

आज हमने जाना

  • चिया सीड (chia seed) क्या है?
  • चिया सीड (chia seed) कैसे होते हैं?
  • चिया सीड (chia seed) खाने का तरीका?
  • चिया सीड (chia seed) के फायदे?
  • चिया सीड (chia seed) के नुकसान?
  • चिया सीड (chia seed) से वजन कैसे घटाएं?
  • चिया सीड (chia seed) से वजन कैसे बढ़ाएं?
  • Chia seed के side effects?
  • चिया सीड (chia seed) कहां पाया जाता है?

Click here for more information

वर्तमान समय में हर किसी को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहती है। अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज यानी कसरत और व्यायाम के साथ-साथ सही और बैलेंस डाइट लेना भी उतना ही आवश्यक होता है।

अपने खाने में हमें जितना हो सके स्वादिष्ट के बजाएं हेल्दी खाने को अपनाना चाहिए। चिया के बीज (chia seeds) जिसे आज के समय में सुपर फूड भी कहा जा रहा है काफी लोगों द्वारा अपने डाइट में शामिल किया जा रहा है।

इसमें प्रोटीन फाइबर मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिसके सेवन से यह हमारे स्वास्थ्य को सही रखता है।

चिया सीड कहां पाया जाता है?

अमेरिका मेक्सिको ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे देशों में आज के समय में इसका उत्पादन किया जाता है।

चिया सीड कैसे होते हैं?

यह छोटे अंडाकार बीज होते हैं जो सफेद, भूरे और मुख्यतः काले रंग के होते हैं।

चिया सीड खाने का तरीका?

इसे soup में मिलाकर बनाया जा सकता है, और खाने के साथ लिया जा सकता है।