Pcs में कितने exam होते हैं?|PCS mai kitne exam hote hain?

आज के समय में बहुत सारे विद्यार्थी सरकारी नौकरी के लिए बहुत प्रयास करते हैं,pcs का full form provincial civil service होता है।

इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है, इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एसडीएम,डीएसपी,AARTO, BDOआदि जैसे अच्छी पोस्ट पर कार्यरत होते हैं।

आज के article में हम मुख्य रूप से पीसीएस एग्जाम के बारे में बात करने जा रहे हैं,जो विद्यार्थी पीसीएस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं।

उन्हें यह तो पता होता ही है, कि पीसीएस की परीक्षा का सिलेबस क्या होता है? उसकी तैयारी आप किस प्रकार कर सकते हैं।

लेकिन कुछ विद्यार्थियों को यह नहीं पता होता,कि पीसीएस परीक्षा में कितने चरण में एग्जाम होते हैं।

तो चलिए आज हम इस आर्टिकल के द्वारा, यह जानने का प्रयास करते हैं,कि पीसीएस में कितने एग्जाम होते हैं?

पीसीएस परीक्षा के चरण

पीसीएस परीक्षा में मुख्य रूप से तीन paper होते हैं,

  • प्रारंभिक परीक्षा(preliminary exam)
  • मुख्यय परीक्षा(mains)
  • साक्षात्कार(interview)

अब हम इन तीनों चरणों के बारे में विस्तार पूर्वक बात करते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा ( preliminary exam)

इन तीन चरणों के परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा इस परीक्षा का पहला दौर होता है ,इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थी ही मुख्य परीक्षा (mains)में शामिल हो सकते हैं।

पीसीएस परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा में मुख्य रूप से दो अनिवार्य पेपर होते हैं।

  • सामान्य अध्ययन पेपर 1
  • सामान्य अध्ययन पेपर 2

पीसीएस के प्रारंभिक परीक्षा में दोनों पेपर 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और इस में से प्रत्येक पेपर 2 घंटे का होता है और गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

 PCS की प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग ⅓ अंक है, इसे हम इस प्रकार समझ सकते हैं,जैसे अगर कोई प्रश्न 2 अंकों का है।

तो प्रश्न का गलत उत्तर देने से आपके द्वारा सही लिखित प्रश्नों के उत्तर से आए अंको से 0.06अंक काट लिया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को इसकी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना अत्यंत आवश्यक हो जाता है,अगर वह किसी एक परीक्षा में शामिल होते हैं और दूसरे में नहीं तो उन्हे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर 2 एक qualifying paper है, जिसने आपको 33% अंक लाने आवश्यक होते हैं।

PaperQuestionMarksDuration
सामान्य अध्ययन 1150200120min
सामान्य अध्ययन 2100200120min

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में जो 2 पेपर होते हैं,उन दो पेपर में आपसे किन किन विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं,इस बारे में अब हम बात करते हैं।

सामान्य अध्ययन पेपर 1

पीसीएस परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक मामलों के बारे में प्रश्न, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन स्वतंत्रता आंदोलन भारतीय इतिहास के सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पहलू आदि के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं।

सामान्य अध्ययन पेपर 2

पीसीएस परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय पेपर में अभ्यर्थियों से तर्क विश्लेषणात्मक क्षमता को अभ्यार्थी के समझने का तरीका एव वह किसी भी दुविधा में निर्णय किस प्रकार ले सकते हैं,इसका परीक्षण लिया जाता है।

मुख्य परीक्षा (mains)

PCS परीक्षा का दूसरा चरण मेंस परीक्षा होता है, जो भी विद्यार्थी प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लेते हैं,वहीं इस परीक्षा के लिए योग्य होते हैं।

इस परीक्षा में वर्णात्मक प्रकार के 8 पेपर होते हैं,इस परीक्षा में मुख्य रूप से प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे की अवधि दी जाती है।

Sno SubjectMarksDuration
Paper 1सामान्य हिंदी1503 hour
Paper 2निबंध1503 hour
Paper 3सामान्य अध्ययन 11503 hour
Paper 4सामान्य अध्ययन 21503 hour
Paper 5सामान्य अध्ययन 31503 hour
Paper 6सामान्य अध्ययन 41503 hour
Paper 7वैकल्पिक विषय 11503 hour
Paper 8वैकल्पिक विषय 21503 hour

यह परीक्षा कुल 1500 अंको की होती है, और सभी आठों पेपर में पास होना जरूरी है।

अभ्यार्थियों को पेपर 6 और पेपर 7 के लिए नीचे दी गई तालिका में एक अपने पसंद के विषय का चयन करना आवश्यक है।

पीसीएस की परीक्षा में mains में विद्यार्थियों को 29 पेपर विकल्प के रूप में मिलते हैं,इन सभी विषयों में से किसी दो subject का चयन करना होता है।

अब हम यह जानने का प्रयास करते हैं,कि पीसीएस की परीक्षा की द्वितीय चरण में यानी मुख्य परीक्षाओं में यह जो 8 पेपर होते हैं,इन पेपरों में किन प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं,इनके बारे में हम जानते हैं।

सामान्य हिंदी

इस परीक्षा में आपसे इस विषय के paper मैं शब्द ज्ञान प्रयोग ,उपसर्ग तथा प्रत्यय का प्रयोग, विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द ,वाक्यों की शुद्धि,संक्षेपण,लोकोक्ति एवं मुहावरे आदि के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं।

निबंध

मुख्य परीक्षा के दूसरे पेपर यानी निबंध लेखन मैं आपसे कला और संस्कृति सामाजिक,विज्ञान पर्यावरण और प्रौद्योगिकी अर्थशास्त्र कृषि और व्यापार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं आदि के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं।

G.S paper 1

मुख्य परीक्षा के इस पेपर में संस्कृति का इतिहास,प्राचीन काल से ,आधुनिक काल तक के कला रूप,साहित्य और वास्तुकला के प्रमुख,स्वतत्रता संग्राम आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

G.s paper 2

मुख्य परीक्षा के पेपर मैं भारतीय संविधान के ऐतिहासिक आधार का विकास,संघ एवं राज्यों के कार्य की जिम्मेदारी,केंद्रीय वित्त आयोग में भूमिका,संसद एवं राज्य की विधानसभा के बारे में,महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संस्थाओं आदि के बारे में इस पेपर में पूछा जाता है।

G.s paper 3

इस पेपर में भारत की आर्थिक नियोजन स्थिति एवं परिस्थितियों के बारे में, इसके अलावा कृषि और पारिस्थितिक तंत्र किसे जुड़े मुद्दे, सामाजिक भूमिका, भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां एवं विशेष संदर्भ में कानून व्यवस्था आदि के बारे में इस पेपर में आप से पूछा जाता है।

G.S paper 4

इस पेपर में विशेष रूप से नैतिकता और मानव  संपर्क रवैया के बारे में,भावनात्मक बुद्धि मानव तथा दुनिया के साथ अभ्यार्थियों के वैचारिक व्यवहार एवं उपरोक्त मुद्दों पर case स्टडी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

साक्षात्कार ( interview)

इस परीक्षा मै आप से केवल bio data और समान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं,इस परीक्षा में आपको पूर्ण आत्मविश्वास से सारे प्रश्नों का उत्तर देना आवश्यक होता है।

conclusion

इस आर्टिकल मैं मैंने आपको बताया कि pcs में कितने चरण होते हैं? आपको तो पता ही होगा,पीसीएस परीक्षा में 3पेपर होते है,और इन तीनों चरण में कितने प्रकार के पेपर होते हैं? इस बारे में मैंने विस्तार पूर्वक विवरण इस आर्टिकल के द्वारा प्रस्तुत किया है।

आशा करती हूं,मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *