मोबाइल से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?|mobile se scholarship kaise check Kare

बहुत सारे छात्र और छात्राएं ऐसे होते हैं, जो अपना स्कॉलरशिप चेक करने के लिए बैंक में बार बार जाकर पता करते है, जिसमें उनका बहुत सारा समय बर्बाद हो जाता है।

इसलिए हमारी सरकार के द्वारा ऑनलाइन मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने के लिए एक वेबसाइट निकाला गया है, जिसके द्वारा आप अपने स्कॉलरशिप को चेक कर सकते हैं।

मोबाइल से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

आज के इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने की विधि के बारे में ही बात करने वाले हैं। तो चलिए हम जानते हैं, मोबाइल से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

मोबाइल से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

आपको मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने के लिए स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट pfms.nic.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना होता है।

लेकिन बात आती है, कि इस वेबसाइट पर जाकर आप स्कॉलरशिप की स्टेटस कैसे देख सकते हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं।

मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने के 2 तरीके होते हैं, हम दोनों तरीकों के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

अपने मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने का पहला तरीका

आपको अपने मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने के लिए निम्न तरीकों से स्कॉलरशिप चेक करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने  मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने के लिए स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट pfms.nic.in पर जाना होगा।
  • जब आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट वेबसाइट पर जाएंगे तो स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करने का ऑप्शन आपको दिखेगा।
  • जिसमें आपको know your payment वाले ऑप्शन पर जाना होगा। 
  • उसके बाद आपकी फोन की स्क्रीन पर एक नया होमपेज ओपन होगा।
  • जिसमें आपसे आपके बैंक नंबर और बैंक से जुड़े अन्य डिटेल्स मांगे जाएंगे।
  • आपको उन सभी डिटेल्स को एक-एक करके अच्छी तरह उसमें fill कर देना है।
  • जब आप बैंक डिटेल्स दे देंगे उसके बाद एक कैप्चा का ऑप्शन आएगा।
  • कैप्चा देने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करना है जिससे आपकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटिपी जाएगा।
  • ओटीपी देने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर के द्वारा अपने स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने का दुसरा तरीका 

इसके अलावा मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने का दूसरा तरीका भी है, अब हम दूसरे तरीके के बारे में जानते हैं।

  • स्कॉलरशिप चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की ऑफिशियल स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो आपके सामने छात्रवृत्ति योजना का एक पोर्टल ओपन होगा।
  • छात्रवृत्ति योजना के पोर्टल पर जाकर आपको स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जब आप स्टेटस के ऑप्शन पर जाएंगे तो सभी वर्षों के स्टेटस के वर्ष आपको दिखेंगे, आप जिस पर वर्ष का स्कॉलरशिप देखना चाहता उस वर्ष को choose कर ले।
  • सेलेक्ट करने के बाद एक नया होम पेज ओपन होगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर देना होता है।
  • अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप अपनी जन्मतिथि देकर भी रजिस्टर्ड कर सकते हैं।
  • रजिस्टर्ड करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जवाब सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके स्कॉलरशिप का स्टेटस स्क्रीन पर show करने लगेगा।

इन दोनों तरीकों में आपको जो भी तरीका आसान लगता है या जिस भी तरीके से आप अपना स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करना चाहते हैं, उस तरीके से आप आसानी से स्कालरशिप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

सभी scholarship पोर्टल की तरह नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल भी आपको स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करने में मदद करता है।

अन्य सभी पोर्टल पर अधिक ज्यादा स्टेटस सर्च होने की वजह से server लोड नहीं ले पाता है, जिस कारण विद्यार्थी अन्य वेबसाइट पर जाकर अपना स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करते हैं।

आप चाहे तो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर भी अपना स्कॉलरशिप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अब हम जानते हैं कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से आप स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें।

  • नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट nsp.in पर जाना होगा।
  • जब आप इसकी वेबसाइट पर जाएंगे तो लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन होने के बाद आपको जिस भी वर्ष का स्कॉलरशिप स्टेटस देखना है उस वर्ष को सेलेक्ट कर ले।
  • सिलेक्ट करने के बाद अपना एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर ले।
  • लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर यूजर का ऑप्शन खुल जाता है जिससे आप अपना स्कॉलरशिप स्टेटस देख सकते हैं।

छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी होता है?

स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करना इसलिए जरूरी होता है, क्योंकि स्टेटस चेक करने से आपको पता चलता है कि आपकी स्कॉलरशिप की राशि आपके खाते में दी गई है कि नहीं।

सभी राज्यों में राज्य सरकार के द्वारा भी छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती है। हालांकि बहुत सारे ऐसे भी राज्य होते हैं जो छात्र छात्राओं को उनकी योग्यता के आधार पर भी स्कॉलरशिप देते हैं।

अगर उदाहरण के तौर पर कहा जाए तो उत्तर प्रदेश राज्य में छात्र छात्राओं को उनके द्वारा लाए के अंकों के आधार पर भी स्कॉलरशिप मिलता है।

इसके अलावा भी बहुत सारे राज्य है जो छात्र छात्राओं को उनके अंकों के आधार पर स्कॉलरशिप देते हैं।

कुछ विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप स्टेटस नहीं दिखने का कारण क्या है?

अक्सर स्कॉलरशिप के फॉर्म को भरते समय कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो कुछ कुछ गलतियां कर देते हैं।

जैसे कि कोई विद्यार्थी अपना मोबाइल नंबर गलत दे देता है, या कोई विद्यार्थी अपना बैंक डिटेल्स गलत दे देता है।

ऐसी छोटी मोटी गलतियां होने की वजह से आपका स्कॉलरशिप स्टेटस आने में परेशानी होती है।

इसके अलावा भी अन्य बहुत सारे कारण है, जिस कारण आपका स्कॉलरशिप स्टेटस नहीं दिखता है, अब हम इसमें से कुछ विशेष कारणों के बारे में बात करते हैं।

  • जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया कि फॉर्म भरते समय आपके द्वारा की गई गलतियों के कारण भी आपका स्कॉलरशिप नहीं आता।
  • दूसरी समस्या यह हो सकती है, कि सरकार के पास स्कॉलरशिप का पूरा fund नहीं आया होना। 
  • कई बार ऐसा होता है कि सरकार कुछ ही बच्चों को स्कॉलरशिप की राशि देती है और कुछ को थोड़े समय बाद मिलती है।
  • इसके अलावा सही तरीके से स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक ना करने के कारण भी आपको स्कॉलरशिप की राशि नहीं दिखती।
स्कॉलरशिप ऑनलाइन चेक करने का वेबसाइट क्या है ?

pfms.nic.in वेबसाइट पर आप देश के किसी भी राज्य से अपना स्कॉलरशिप स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

स्कॉलरशिप कब आएगा ?

हर साल दिसंबर महीने के अंत तक सभी छात्र छात्राओं को उनका स्कॉलरशिप राशि मिल जाता है।

BA सेकंड ईयर वालों का स्कॉलरशिप कितना आता है?

बीए सेकंड ईयर वाले छात्र-छात्राओं को सामान्यतः ₹8500 स्कॉलरशिप आता है।

छात्रवृत्ति राशि मिलने में कितने दिन लगेंगे?

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बाद आपको कम से कम 3 से 4 महीने छात्रवृत्ति राशि मिलने लगते है।

छात्रवृत्ति के लिए वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

जिंदे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति चाहिए, उनके परिवार की वार्षिक आय ₹250000 तक ही होनी चाहिए।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको मुख्य रूप से बताया कि मोबाइल से स्कॉलरशिप किस प्रकार चेक करते हैं? या मोबाइल से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?

इसके अलावा मोबाइल से स्कॉलरशिप चेक करने की प्रक्रिया क्या है? और आप मोबाइल से किन-किन प्रकार से स्कॉलरशिप चेक कर सकते हैं।

स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी हो जाता है? और कई बार किस कारण कुछ विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप स्टेटस नहीं दिखता है।

इन सभी के बारे में एक विस्तार पूर्वक विवरण मैंने इस आर्टिकल में आपको बताया है। आशा करती हूं, मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट करके मुझसे अवश्य पूछे। धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *