मार्कशीट कैसे बनाये? | Marksheet kaise banaye

किसी भी प्रकार की परीक्षा के लिए मार्कशीट बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। मार्कशीट बनाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा अर्जित किए गए सभी विषयों के अंकों को जोड़कर गणना की जाती है और उस गणना के आधार पर मार्कशीट तैयार किया जाता है।

ऐसा तो हम सभी जानते हैं कि मार्कशीट होता गया है लेकिन क्या हम लोग को पता है, कि आप मार्कशीट किस प्रकार बना सकते हैं?

मार्कशीट कैसे बनाये?

आज के इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से मार्कशीट बनाने के बारे में ही बात करने वाले हैं।

तो चलिए अब हम जानते हैं आखिरकर मार्कशीट कैसे बनाते हैं या मार्कशीट कैसे बनाएं।

मार्कशीट कैसे बनाए?

मार्कशीट बनाने के लिए एमएस एक्सेल का प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर किसी भी प्रकार की मार्कशीट को बनाने के लिए एमएस एक्सेल का ही उपयोग होता है।

इसे हम इस प्रकार समझते हैं जैसे किसी स्कूल में 100 बच्चे हैं,उसी स्कूल में 100 बच्चों के अंकपत्र यानी मार्कशीट को हर साल बनाने होते हैं।

तो उन सभी बच्चों के marksheet बनाने के लिए हमें एमएस एक्सेल पर number wise rows और columns बनाने होंगे। 

उसके बाद बच्चों के द्वारा लाए गए जिन भी विषयो के अंकों को जोड़ना है उन सभी अंकों को सेलेक्ट करके सिंटेक्स लिख कर देना होगा।

अब सवाल यह आता है सिंटेक्स क्या होता है?सिंटेक्स का अर्थ sum होता है। यानी सभी विषयों के और सभी बच्चों के लाए गए अंको का जोड़।

जोकि एक बार में enter press करने के बाद हो जाएगा,इस प्रकार आपका मार्कशीट तैयार हो जाएगा।

मार्कशीट बनाने की प्रक्रिया

जैसे कि मैंने पहले भी बताया कि मार्क्स बनाने के लिए एमएस एक्सेल का उपयोग किया जाता है। 

एमएस एक्सेल से मार्कशीट बनाने की प्रक्रिया क्या होती हैं,इसके बारे में अब हम एक-एक करके जानते हैं।

  • सबसे पहले एमएस एक्सेल का एक blank page को ओपन करना है।
  • एमएस एक्सेल का blank page के open होने के बाद आपको सबसे पहले पहला row और पहला column सिलेक्ट करना होगा।
  • पहली row और पहली column को सेलेक्ट करने के बाद उसे खींचते हुए जितनी row की आपको मार्कशीट बनानी है उतने rows तक उसको drag करना है।
  • Drag करने के बाद merge and centre का ऑप्शन क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको जो मार्कशीट का हेडिंग देना है। जैसे आप जिस भी स्कूल या कॉलेज के लिए मार्कशीट बना रहे हैं उस स्कूल का नाम लिखना है।तो उसे आपको उस row में लिख लेना है।
  • उसके बाद आपको सभी rows में name,roll number,subject name ,total marks इन सभी का एक एक row बनाना है।
  • Row बनाने के बाद छात्रों के नाम उनके रोल नंबर और विषयों में उनके द्वारा लाए गए अंकों को लिखना है।
  • छात्रों द्वारा लाए गए नंबर को जोड़ने के लिए आपको इस फार्मूले का उपयोग करना होगा।आपको सबसे पहले जिस छात्र का नंबर निकालना है।
  • उस छात्र के पहले विषय के लाए गए नंबर को ऐसे लिखे =Sum( उसके बाद छात्र के द्वारा लाए गए पहले विषय के नंबर के row का नाम और अंतिम विषय के नंबर के row का नाम लिखें और enter पर क्लिक करें।
  • वही same प्रक्रिया आपको सभी बच्चों के लाए गए अंकों के साथ करनी जिस तरह आप आसानी से सभी अंको को जोड़ सकेंगे।
  • एक-एक करके सभी बच्चों के द्वारा लाए गए अंकों का जोड़ निकालकर आप एक मार्क शीट तैयार कर सकते हैं।

मार्कशीट में ms Excel के द्वारा ऐवरेज कैसे निकाले?

किसी भी प्रकार के मार्कशीट को बनाते समय आपको मार्कशीट में विद्यार्थियों द्वारा लाए गए अंकों का एवरेज अंक देना आवश्यक हो जाता है।

एमएस एक्सेल के द्वारा मार्कशीट में एवरेज निकालने के लिए आपको निम्नलिखित steps को करने होंगे।

  • एवरेज निकालने के लिए सबसे पहले एवरेज को सेलेक्ट कर ले।
  • उसके बाद यहां पर सेंटेक्स डाल दे,सेंटेक्स डालने से आपका एवरेज निकल जाएगा।
  • जबक सिंटेक्स डाल देंगे तो उसके बाद enter press करें।

Marksheet में ms Excel द्वारा grade कैसे निकाले?

एमएस एक्सल से ग्रेड निकालने के लिए आपको

सबसे पहले ग्रेट सेल को सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद आपको सिंटेक्स डालना होगा।

उसके बाद अपने कीपैड से इंटर का बटन दबाएं। जिससे marksheet में ग्रेड निकल जाएगा।

अगर आपके मार्कशीट में 90 से अधिक अंक आए होंगे तो आपका ग्रेड AA होगा, वहीं अगर आपको 80 से अधिक अंक आए होंगे तो A+ grade, अगर आपको 65 से अधिक नंबर आए होंगे तो A grade, वहीं अगर आपको 45 से अधिक नंबर आए हुए तो B+ grade, अगर आपको 30 से अधिक नंबर आए हुए हैं तो B ग्रेड यानि फेल।

अब हम मार्कशीट में grade निकालने के लिए step wise जानते हैं। कि किस प्रकार आप मार्कशीट मैं एमएस एक्सेल के द्वारा ग्रेड निकाल सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको टोटल सेल को चुनना होगा।
  • उसके बाद सेल पॉइंटर द्वारा अंतिम नाम तक खींचना होगा।
  • सबसे पहले एवरेज सेल को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसे भी अंतिम नाम तक खींचे।
  • पहले सेल और अंतिम सेल को खींचकर यही प्रक्रिया दोहराते हैं,जिससे आपका ग्रेड आसानी से निकल जाएगा।

क्या मार्कशीट्स सिर्फ एमएस एक्सेल पर बनाई जा सकती है?

आमतौर पर पहले के समय में मार्क्सशीट बनाने के लिए वैसे तो marks की काउंटिंग शिक्षक खुद से एक पन्ने पर करते थे,लेकिन आज के समय में मार्कशीट बनाने के लिए एमएस एक्सेल का उपयोग किया जाता है।

इसलिए हम ऐसा नहीं कह सकते की मार्कशीट सिर्फ एमएस एक्सेल पर बनाई जा सकती है मार्कशीट बनाने के कई अन्य तरीके भी होते हैं।

लेकिन ज्यादातर मार्क्सशीट एमएस एक्सेल पर ही बनाई जाती है। क्योंकि एमएस एक्सेल से सभी विषयों में लाए गए अंकों की गणना करने में आसानी हो जाती है और एक अच्छे डिजाइन और रूप में हम मार्कशीट तैयार कर सकते है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि मार्कशीट कैसे बनाते हैं,मार्कशीट बनाने के लिए एमएस एक्सेल का इस्तेमाल किस प्रकार करते हैं इसके बारे में एक-एक करके विस्तार पूर्वक बताया है।

इन सभी के अलावा एमएस एक्सेल से मार्कशीट बनाने और मार्क्स से जुड़े अन्य सवाल भी इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया है।

आशा करती हूं,मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट करके मुझसे अवश्य पूछे धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *