झारखंड की राजधानी क्या है? Capital of jharkhand in hindi

आज हम जानेंगे कि झारखंड की राजधानी क्या है? (Jharkhand ki rajdhani kya hai) या झारखंड की राजधानी कहां है? (Jharkhand ki rajdhani Khna hai) तथा झारखंड की राजधानी के बारे में मैं आपको विशेष बातें बताऊंगा कि क्यों तथा किस लिए झारखंड की राजधानी इतनी प्रसिद्ध है? वहां कौन-कौन सी प्रसिद्ध स्थल है?

झारखंड की राजधानी क्या है? (Jharkhand ki rajdhani kya hai)

Jharkhand ki rajdhani

झारखंड राज्य की राजधानी ‘रांची’ है।

रांची झारखंड राज्य के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यह भारत का एक महानगर है एवं वर्ष 2000 में गठित झारखंड प्रदेश की राजधानी है। झारखंड के पठारी राज्य होने के कारण रांची शहर बहुत से छोटे पठारो से घिरा है एवं उन से नीचे बहता पानी झरनों का निर्माण करते हैं जिस कारण रांची शहर को झरनों का शहर के नाम से भी जाना जाता है।

झारखंड बिहार से कब अलग हुआ?

वर्ष 2000 से पहले यह बिहार का भाग हुआ करता था उस समय यूनाइटेड बिहार की राजधानी पटना थी परंतु वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना जिसकी राजधानी के रूप में रांची शहर को चुना गया । झारखंड आंदोलन के समय यह शहर आंदोलन के प्रमुख केंद्रों में से एक था।

भौगोलिक स्थिति में, यह शहर कर्क रेखा के पास स्थित है। रांची शहर की स्थिति छोटा नागपुर पठार के दक्षिण में है। इस शहर की स्थलाकृति पहाड़ी एवं झारखंड में स्थित उष्णकटिबंधीय जंगलों का एक मिश्रण है जिस कारण इस शहर की जलवायु झारखंड राज्य के बाकी हिस्सों की तुलना में मध्यम रहता है। गर्मी के दिनों में इस शहर की जलवायु अपेक्षाकृत अच्छी होती है जिस कारण रांची शहर को झारखंड और बिहार के मौसम कैपिटल के रूप में भी देखा जाता है।

झारखंड की राजधानी रांची की क्षेत्रफल एवं जनसंख्या

यदि बात तो करें क्षेत्रफल और जनसंख्या आदि की तो रांची शहर का क्षेत्रफल 652.02 किलो मीटर स्क्वायर यानी लगभग 291.75 वर्गमील है।  एवं यह शहर समुद्र तल से 651 मीटर  (2136  फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। वर्ष 2011 में हुई जनसंख्या जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 14 लाख 56 हजार 528 है। जनगणना के अनुसार रांची शहर का लिंगानुपात प्रति 100 पुरुष 950 महिला है। इस शहर की साक्षरता दर 87.68% है।  2011 की जनगणना में रांची नगर पालिका की जनसंख्या 11 लाख 26 हजार 741 दर्ज की गई थी जिसमें से जनसंख्या का 51.3 % पुरुष और 48.7 परसेंट महिलाएं है।

झारखंड की राजधानी में स्मार्ट सिटी

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी मिशन के लिए रांची शहर को भी चुना गया है जिसके अंतर्गत इस शहर को भारत के अन्य 100 चुने गए शहरों के साथ एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जो कि झारखंड राज्य में इस शहर के महत्व को दर्शाता है।

औद्योगिक दृष्टिकोण से भी रांची एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है इस शहर में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, भारतीय इस्पात प्राधिकरण, मेकन इत्यादि जैसे प्रसिद्ध कारखाने हैं जोकि यहां के जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद में अपना योगदान देते हैं, एवं जीडीपी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Heavy engineering corporation भारत का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिस की स्थिति रांची के निकट हटिया के पास है। स्टील  सेक्टर, खनन सेक्टर, खनिज प्रोसेसिंग, मशीन टूल्स आदि जैसे उत्पाद इसमें शामिल है। भारतीय इस्पात प्राधिकरण यानी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जो कि भारत की सर्वाधिक इस्पात उत्पादन करने वाली कंपनी है, यह भी रांची में स्थित है।

रांची के पर्यटक स्थल क्या-क्या है?

पर्यटक स्थलों के मामलों में भी रांची शहर काफी प्रसिद्ध है। रॉक गार्डन, टैगोर हिल, Gonda hills, बिरसा जैविक उद्यान, मछली घर, आदिवासी संग्रहालय आदि जैसे स्थान इस शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है जोकि विश्व भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता भी दर्शनीय है जिसमें यहां के प्रसिद्ध झरने एवं इसके समीप स्थित पिकनिक स्पॉट आते हैं। पठारी भाग होने के कारण यहां के पठार एवं जंगल मिलकर मनोरम दृश्य बनाते हैं। पांच गाघ झरना  रांची शहर का सबसे प्रसिद्ध झरना है जो कि 5 धाराओं में गिरता है एवं यह सभी मिलकर इस शहर को एक बेहतरीन पर्यटक स्थल बनाते हैं।

शहर के मुख्य आकर्षण के केंद्रों में रॉक गार्डन और गोंडा हिल, जिसमें गोंडा हिल के पत्थरों को काटकर एक आकर्षक स्थल का रूप दिया गया है जिससे  यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट बन जाता है जहां पर पर्यटक आना काफी पसंद करते हैं। मुटा मगरमच्छ प्रजनन केंद्र एवं मछलीघर भी रांची के मुख्य आकर्षण केंद्रों में शामिल है जिसमें पर्यटक विभिन्न प्रकार के मछलियों को देखते हैं एवं अनेक प्रकार के मगरमच्छों को भी देख सकते हैं।

इसके अलावा टैगोर पहाड़ी जिसका निर्माण गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बड़े भाई के द्वारा करवाया गया था, रांची शहर में पर्यटकों को आकर्षित करता है यहां  की ऊंचाई से शहर का सुंदर और मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है। दशम जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात, आदि  झरने भी शहर में आकर्षण का केंद्र है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान के रूप में देखे जाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का गृहस्थान यानी होमटाउन रांची शहर ही है। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस शहर को पहचान मिलती है।

शिक्षण संस्थानों में भी देश के कुछ नामी शिक्षण संस्थान रांची में स्थित है। जिनमें रांची विश्वविद्यालय यानी रांची यूनिवर्सिटी, राजेंद्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, Xavier institute of social service, राष्ट्रीय मनोचिकित्सा संस्थान(National institute of psychiatry), सेंट जेवियर्स महाविद्यालय एवं बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा आदि जैसे संस्थान सम्मिलित है। जिनमें उनके अपने क्षेत्रों में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है।

झारखंड की राजधानी रांची में परिवहन की सुविधा

परिवहन में रांची शहर में वायु मार्ग रेलवे और सड़क मार्ग है। हवाई मार्ग में रांची शहर में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है जिसे देश के प्रमुख हवाई अड्डों में गिना जाता है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास द्वारा 5 लाख टन की क्षमता के साथ अत्याधुनिक घरेलू कार्गो कंपलेक्स का उद्घाटन किया गया था। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद  आदि जैसे बड़े शहरों से उड़ाने भरी जाती है जिसके लिए एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगोगो, गो एयर जैसी प्रमुख एयरलाइन इस में कार्यरत है। रेल मार्ग में रांची शहर दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई एवं देश के अन्य मुख्य शहरों से सीधे रेल मार्ग से जुड़ा है जिसके लिए रांची रेलवे स्टेशन में सभी मानक आवश्यकताओं के साथ 6 प्लेटफार्म है। रांची रेलवे स्टेशन की स्थिति भी रांची हवाई अड्डे और बस टर्मिनल से सही है। इसके बाद सड़क मार्ग में, राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे 23 और राष्ट्रीय राजमार्ग 33 यानी नेशनल हाईवे 33 के द्वारा निजी वाहनों एवं बस सर्विस के द्वारा रांची पहुंचना आसान हो जाता है।