पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए? | police me bharti hone ke liye kitni umar chahiye  

आज के समय में बहुत से युवा उम्मीदवार पुलिस में भर्ती लेने के इच्छुक होते हैं, पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए इसके बारे में बहुत को जानकारी नहीं होती है।

पुलिस में भर्ती, आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग का सपना ही होता है बहुत से युवा वर्ग के छात्र केवल पुलिस में नौकरी पाने को ही इच्छुक होते हैं।

इसलिए आज के आर्टिकल में हम मुख्य तौर पर पुलिस में भर्ती होने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?, इसके बारे में बात करने वाले हैं।

पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए?

तो चलिए अब हम जानते है, पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए या कितनी उम्र होनी चाहिए?

पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पुलिस में भर्ती होने के लिए 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच की उम्र होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है।

अगर आरक्षित वर्ग की महिलाओं की बात की जाए तो आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है जबकि सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं है।

हालांकि पुलिस की भर्ती सभी राज्यों में होती है जो कि सभी राज्यों की केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित किया जाता है।

जिसमें सभी राज्यों के अनुसार अपनी अलग ही आयु सीमा होती है और आयु सीमा में छूट भी सभी राज्यों के अनुसार ही दी जाती है।

तो चलिए अब कुछ प्रमुख राज्यों के बारे में जानते हैं कि उन सभी राज्यों में पुलिस बनने के लिए कितनी आयु सीमा चाहिए।

बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए? 

उम्मीदवारों को बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए न्यूनतम उम्र सामान्य वर्ग से 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।

इसके अलावा बिहार राज्य में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है, जो कि इस प्रकार हैं।

CategoryLower Age LimitUpper Age Limit (Male)Upper Age Limit (Female)
General18 Years25 Years25 years
EWS18 Years27 Years28 Years
Obc 18 Years27 Years28 Years
Sc18 Years30 Years30 Years
St18 Years30 Years30 Years

इसके द्वारा मैंने आपको बिहार राज्य के सभी जाति और जनजातियों के बारे में बताया है कि इन सभी कैटेगरी से आपको बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए।

यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए?

सभी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र पुरुषों के लिए 23 वर्ष और महिलाओं के लिए 26 वर्ष निर्धारित किए गए है।

इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा में राज्य के सभी आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाती है जो कि इस प्रकार है।

Category Lower age limitUpper age limit for maleUpper age limit for female
General18 years23 years26 years 
EWS18 years23 years 26 years 
SC18 years28 years31 years
ST18 years28 years31 years
OBC 18 years28 years31 years

मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए?

सभी समान्य वर्ग के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश पुलिस में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए।

हालांकि सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष ही है।

जबकि अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है जो कि इस प्रकार है।

CategoryMaximum Age Limit (years)Age Limit with COVID-19 Relaxation (years)
MP (Male) UR3336
MP (Male) EWS3336
ST Other States (Male/Female)3336
Female All Category3841
SC/ST/OBC (Male)3841
Rulers of all categories/Corporation/Board/Trustee3841
All Category intercaste married (Male)3841
All Category intercaste married (Female)3846
All Category Vikram Award Winner (Male)3341
All Category Vikram Award Winner (Female)3341
SC/ST/OBC Vikram Award Winner (Male)3341

राजस्थान पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए? 

सभी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस में भर्ती होने के लिए 18 वर्ष न्यूनतम और अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।

इसके अलावा सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए एवं अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में थोड़ा-बहुत छूट मिलता है।

Category Minimum age limit Maximum age limit
General 18 years23 years 
SC 18 years28 years
OBC 18 years26 years 
St18 years28 years 

कर्नाटक पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र चाहिए?

जो भी उम्मीदवार कर्नाटक राज्य से पुलिस की भर्ती लेना चाहता है, भर्ती लेने के लिए उन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक राज्य में न्यूनतम उम्र 18 वर्ष ही है। लेकिन अधिकतम उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट है।

केवल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष है इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 27 वर्ष है।

अगर इसे एक तालिका के द्वारा समझा जाए तो इस प्रकार है।

Category Minimum age limitMaximum age limit
General 18 years25 years 
OBC 18 years27 Years 
SC / ST 18 years27 Years 

FAQ

पुलिस में उम्र कितनी मांगते हैं?

अक्सर सभी राज्यों में पुलिस में भर्ती होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष मांगी जाती है।
लेकिन राज्यों के अनुसार अधिकतम उम्र में फर्क होता है, कई जगह सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष तो कई जगह अधिकतम आयु 28 वर्ष होती है।

यूपी पुलिस के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर प्रदेश राज्य में पुलिस बनने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 23 वर्ष और न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।

पुलिस का वेतन कितना है

किसी भी राज्य की पुलिस का वेतन ₹21000 से लेकर ₹60000 तक का हो सकता है हालांकि शुरुआती समय में पुलिस का वेतन का कम है लेकिन समय के साथ ही वेतन में भी बढ़ोतरी होती रहती है।

रेलवे पुलिस में कितनी हाइट चाहिए?

सामान्य ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रेलवे में पुरुष उम्मीदवार के लिए हाइट168 cm और महिला उम्मीदवार के लिए हाइट 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

सारांश 

पुलिस में भर्ती होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष है हालांकि या उम्र सीमा कई राज्यों में अलग-अलग भी हो सकती है मैंने आपको एक अनुमानित उम्र सीमा शुरुआती आर्टिकल में बताया है।

उसके बाद मैंने आपको कुछ प्रमुख विभिन्न विभिन्न राज्यों के पुलिस बनने के लिए उम्र सीमा कितनी चाहिए और कौन-कौन से कैटेगरी से कितनी उम्र सीमा होनी चाहिए इसके बारे में बताया है।

बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्य की पुलिस उम्मीदवारों की उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए इसके बारे में पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में मैंने आपको बताइ है।

अगर आपको किसी अन्य राज्य की उम्र सीमा जानने की इच्छा है तो आप उस राज्य की पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उस राज्य से जुड़ी जानकारी पता कर सकते हैं।

आशा करती हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट करके मुझसे अवश्य पूछे धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *