नाम से राशि कैसे जाने | Name Se Rashi Kaise Jane

ज्योतिष शास्त्र में राशियों का बहुत ही महत्व है ,हिंदू धर्म में अगर कोई भी शुभ कार्य होता है,  तो सबसे पहले उसके लिए शुभ मुहूर्त निर्धारण किया जाता है ।

अगर कोई अच्छा शुभ मुहूर्त मिलता है, तभीवह कार्य उसी समय संपन्न किया जाता है ,यह शुभ मुहूर्त की राशि के अनुसार अलग-अलग होती है, इसलिए राशियों का जाना अत्यंत आवश्यक होता है।

शादी के समय लड़का और लड़की की राशि को देखा जाता है ,और उनकी कुंडली का मिलान किया जाता है । 

राशि और कुंडली के अनुसार दोनों के गुण मिलते हुए हो तभी भाग्य तय किया जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि राशि और कुंडली का मिलान नहीं किया जाता है, तो रिश्ते का भविष्य सही नहीं होता।

हिंदू धर्म में राशि को लेकर काफी मान्यता है, कि इसके बिना किसी भी प्रकार का कार्य संपन्न नहीं हो सकता ।

इस प्रकार से आज हम आपको राशि के बारे में संपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं ,कि आप  अपने नाम से कैसे जाने कि वह कौन सी राशि है?

नाम से राशि कैसे जाने

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती है इस प्रकार है- मेष, वृषभ ,मिथुन, कर्क ,सिंह ,कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु ,मकर ,कुंभ ,मीन।

आप नाम के पहले अक्षर से जान सकते हैं, कि आप ऐसे नाम वाले व्यक्ति की राशि कौन सी है,तो आइए हम जानते हैं,हम राशियों का पता कैसे लगाते हैं ,नामों से?

आप नाम के द्वारा इस प्रकार से अपनी राशियों का पता लगा सकते हैं-

1. मेष  

 जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से आरंभ होता है, उन सभी लोगों की मेष राशि होती है।

इसका चिन्ह भेड़ होता है |

2. वृष 

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो होता है, उनकी राशि वृष होती है, इसका चिन्ह बैल है |

3. मिथुन 

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह होता है उनकी राशि मिथुन होती है | इसका चिन्ह नारी व पुरुष का युग्म होता है |

4. कर्क

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो होता है उनकी राशि कर्क होती है | इसका चिन्ह केकड़े के समान होता है |

5. सिंह

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे होता है उनकी राशि सिंह होती है, इसका चिन्ह सिंह होता है।

6. कन्या

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है, उनकी राशि कन्या होती है, इसका चिन्ह एक लड़की नौका में बैठी हुई है |

7. तुला 

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते होता है, उनकी राशि तुला होती है, इसका चिन्ह एक पुरुष हाथ में तराजू लिए है |

8. वृश्चिक 

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू होता है, उनकी वृश्चिक राशि है, इसका चिन्ह बिच्छू है |

9. धनु

अगर नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो इन लोगों की राशि धनु होती है, इसका चिन्ह धनुष लिए एक पुरुष और साथ में घोड़ा है |

10. मकर

यदि आपके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी – है तो आपकी राशि मकर है, इसका चिन्ह मृग या हिरण है |

11. कुंभ

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द होता है, उनकी राशि कुंभ है | इसका चिन्ह कलश लिए एक पुरुष है |

12. मीन (Pisces)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द होता है, उनकी राशि कुंभ है | इसका चिन्ह कलश लिए एक पुरुष है |

Leave a Comment

x