वकील कैसे बने? (Vakil Kaise Bane)

Vakil Kaise Baneवकील कैसे बने – हमारे देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश में से एक है और यहां कानून व्यवस्था बनाए रखना बहुत ही बड़ी चुनौती है और हर लोगों को न्याय दिलाना यह उससे भी बड़ी चुनौती है।

पर हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो कि इस कानून व्यवस्था को बनाए रखने और सभी लोगों को न्याय दिलाने में कार्यरत हैं और इनकी बहुत बड़ी भूमिका है। हमारे देश की कानून व्यवस्था और लोगों को न्याय दिलाने में।

आज  हम एक ऐसे ही नौकरी के बारे में बात करेंगे, जिसमें आपको लोगों को न्याय दिलाना होता है और देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल में वकील बनने की सारी जानकारी दूंगा।

  • Vakil kya hai
  • Vakil kaise bane (advocate kaise bane
  • Vakil ki salary
  • वकील बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

वकील क्या है, वकील का क्या काम है?

  • वकील वह लोग होते है, जो लोग कानून की पढ़ाई करते हैं और कोर्ट में लोगों को न्याय दिलाते हैं। यह लोग कानून के बहुत बड़े जानकार होते हैं।
  • वकील का मुख्य काम होता है कि यह लोगों को न्याय दिलाएं। इनका काम होता है कि कोर्ट में अपने पक्ष की दलील रखें और उन्हें सही साबित करें और लोगों को न्याय दिलाएं।

Vakil ka kam kya hai – अभी बहुत सारे युवा वकील में अपना करियर बनाना चाहते हैं और कुछ बडा़करना चाहते हैं। यह लोग भी चाहते हैं कि समाज में सभी को न्याय मिले और आपराधिक मामले घटे।

अगर आप भी वकील बनना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें, मैं इसमें वकील बनने की सारी जानकारी आपको दूंगा।

वकील कैसे बने? (How to become a lawyer)

वकील बनने के लिए आपको law की पढ़ाई करनी होती है। law की पढ़ाई के लिए आपको LLB कोर्स में दाखिला लेना होता है।

 LLB मे दाखिला लेने से पहले आपको यह सारी जानकारी ले लेना बहुत जरूरी है।

जैसे कि

  • LLB kya hai
  • LLB kaise kre

LLB क्या है? (What is LLB)

LLB full form legum baccalaureus है, यह एक latin word  है। अंग्रेजी में इसे Bachelor of law कहते हैं।

आप LLB का कोर्स करके ही वकील बन सकते हैं।

इसमें आपको कानून और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के बारे में पढ़ाया जाता है। इसमें भारत के सारे कानून के नियमों को आपको पढ़ाया जाता है ताकि आप लोगों की मदद कर सके।

युवाओं को यह क्षेत्र बहुत ही पसंद आता है, क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र जिसमे आप अपने लोगों की मदद कर सकते हैं। समाज में सुधार ला सकते हैं। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत ज्यादा अवसर भी हैं।

LLB course  दो तरह के होते हैं-

LLB की एक course में आपको 5 साल का समय लगता है, जबकि दूसरे course आपको 3 वर्ष का समय लगता है।

  • LLB  के 5 वर्ष के course में कानून या लॉ की पढ़ाई में स्नातक करनी होती है। इसके लिए आपको 12वीं की परीक्षा पास करनी होती है। यह अंडर ग्रेजुएशन का कोर्स है।
  • LLB  के 3 वर्ष के कोर्स में आपको किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य हो जाता है, इसमें भी आपको कानून या संविधान की पढ़ाई कराई जाती है।

अगर आप वकील बनना चाहते हैं तो इन दोनों में से किसी एक course को करना अनिवार्य हो जाता है, जब तक आपके पास LLB की डिग्री नहीं होगी, आप वकील नहीं बन सकते हैं।

Education Qualification for LLB Course

 दोस्तों दोनों कोर्स के लिए आपको अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता पड़ती है।

  • ​LLB  के 5 वर्ष के कोर्स के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 50% अंकों के साथ पास करना अनिवार्य रहता है।
  • ​LLB  कि 3 वर्ष के कोर्स के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से स्नातक की डिग्री करनी होती है, वह भी 50% अंकों के साथ पास करना अनिवार्य रहता है।

Best colleges for law in india

Colleges for law in india – वैसे तो हमारे देश में बहुत सारे कॉलेज और यूनिवर्सिटी है जो कि लॉ की पढ़ाई कराते हैं, लेकिन मैं आपको कुछ प्रसिद्ध कॉलेज और यूनिवर्सिटी का लिस्ट दूंगा, जहां पर आपको law की बहुत अच्छी पढ़ाई कराई जाती है।

इन कॉलेज में दाखिला लेना एक सम्मान वाली बात होती है।

  • नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली
  • ​डॉक्टर बी आर अंबेडकर  कॉलेज ऑफ लॉ
  • ​डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ
  • ​नालसर लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद
  • ​बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • ​नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर
  • ​द वेस्ट बंगाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जुडिशल साइंस
  • ​सिंबोसिस  लॉ स्कूल पुणे
  • ​जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली
  • ​राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ लॉ पटियाला
  • ​गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
  • ​बेंगलुरु इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज
  • ​यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ बेंगलुरु
  • इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट दिल्ली

LLB course mai admission kaise le

LLB के कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपको ऑल इंडिया लेवल में एक परीक्षा देना होता जिस परीक्षा क नाम है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(common law test admission) CLAT।

  •  इस परीक्षा में आपसे लॉजिकल रीजनिंग, एप्टीट्यूड टेस्ट math और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • इस परीक्षा में बैठने के लिए आपको 12वीं में कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य रहता है, तभी आप इस परीक्षा को दे सकते हैं।
  • इस परीक्षा में सफल होने के बाद आपको लॉ कॉलेज में दाखिला मिलता है।
  • उसके बाद आपको वहां पर 5 साल की बैचलर ऑफ लॉ की पढ़ाई करनी होती है, जहां से आपको कानून में स्नातक की डिग्री मिलती है।
  • लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको इंटर्नशिप करनी होती है।

दोस्तों हर क्षेत्र में सिर्फ पढ़ाई करके आपको नौकरी नहीं मिलती है पढ़ाई करने के बाद आपको ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि इससे आपको उस क्षेत्र की सारी जानकारियों से अवगत कराया जाता है कि आप उस क्षेत्र में रहकर एक अच्छा काम और उस क्षेत्र का नाम कर सकें।

ठीक उसी तरह एलएलबी कोर्स को करने के बाद आपको इंटर्नशिप करना होता है।

किसी वकील के अंदर ताकि आप कोर्ट कचहरी के काम को सीख सकें और इस चीज का अनुभव हो सके कि वकील कैसे वकालत करते हैं, कैसे अपने पक्ष को बचाते हैं।

यह सारी चीजें आपको इस इंटर्नशिप ने सिखाई जाती है। इसीलिए LLB की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप बहुत जरूरी हो जाती है।

State bar council mai enroll 

दोस्तों इंटर्नशिप करने के बाद आपको किसी भी स्टेट के बार काउंसिल में enroll करना होता था ताकि आप ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (All India Bar Examination) को दें और उसे क्लियर करें।

जब आप ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को क्लियर करते तभी आपको प्रेक्टिस और वकील का सर्टिफिकेट प्राप्त होता है।

इसके बाद ही आप प्रेक्टिस कर सकते हैं और आप वकालत कर सकते हैं। यह परीक्षा सभी वकीलों को देना अनिवार्य रहता है, जो वकील इस परीक्षा में सफल होते हैं। वही आगे चलकर वकालत और प्रैक्टिस कर सकते हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें

Vakil ki salary (Advocate Salary)

वकील शुरुआत में 20000 से लेकर ₹30000 प्रतिमाह कमा लेते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे इनका अनुभव बढ़ता है।

इनकी सैलरी भी बढ़ती है, यह लोग ₹100000 से लेकर ₹200000 प्रतिमाह कमा सकते हैं।

सबसे बड़ी बात इनका अनुभव बढ़ता है, इनका नाम भी उतना ही बढ़ता है और हमारे देश में कई बड़े बड़े वकील हैं, जो एक case  के लिए 1 लाख या 2 लाख रुपया चार्ज करते हैं तो आप सोच सकते वकील कितना कमाते हैं।

आप जितनी ज्यादा इसमें मेहनत करेंगे आपकी सफलता उतनी ही ज्यादा होगी। यह एक ऐसा क्षेत्र जिसमे आपको कभी नुकसान नहीं होता है।

इस क्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा सम्मान और रुतबा भी मिलता है। वकील लोगों की मदद करता है और लोगों को न्याय दिलाता है।

Conclusion 

दोस्तों मैंने इस आर्टिकल में आपको वकील बनने की सारी जानकारी उपलब्ध कराई। जैसे कि वकील क्या है? वकील कैसे बने? वकील के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?

एलएलबी क्या है? एलएलबी के कोर्स को कैसे करें? बेस्ट कॉलेजेस फॉर एलएलबी इन इंडिया, यह सारी छोटी-बड़ी जानकारियां मैंने आपको इस आर्टिकल में दिए ताकि आपको वकील बनने की सारी जानकारी उपलब्ध रहे और आप सही दिशा में मेहनत कर सकें।

मैं कोशिश करता हूं कि आपको वकील की सारी छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध कराया हूं। अगर आपको फिर भी कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

धन्यवाद

3 thoughts on “वकील कैसे बने? (Vakil Kaise Bane)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *