MBBS डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?

वर्तमान के समय में डॉक्टर बनने की इच्छा बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में होती है ,और वह डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस के कोर्स में दाखिला चाहते हैं, और भारत में एमबीबीएस की जितनी भी सीटें उपलब्ध है उतने विद्यार्थी एमबीबीएस का कोर्स करके डॉक्टर बनते हैं।

एक डॉक्टर का कार्य समाज के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मान जनक कामों में से एक होता है, और इसके साथ ही अच्छे डॉक्टर को पैसे की भी कोई कमी नहीं होती।

 इसलिए यह तो बहुत ही आम सवाल होगा जो कई सारे विद्यार्थी और लोगों के मन में आता है, कि आखिकार,

एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कितनी  होती है  ?या एमबीबीएस डॉक्टर महीने में कितना कमा लेते हैं?

इस आर्टिकल के द्वारा हम  इन सब जानकारी से आपको परिचित कराएंगे  और  एमबीबीएस  डॉक्टर की सैलरी के साथ-साथ डॉक्टरों को मिलने वाली दूसरी उपलब्ध सुविधा के बारे में  कुछ महत्वपूर्ण बातों को भी जानेंगे।

MBBS Doctor की महीने की सैलरी

एमबीबीएस डॉक्टर की सेलरी के बारे में बात करने से पहले, हम एमबीबीएस डॉक्टर बनने की प्रक्रिया क्या है? इस बारे में बात कर लेते हैं।

डॉक्टर बनने के  के लिए इच्छुक विद्यार्थी बारहवीं कक्षा पूरी होने के बाद नीट परीक्षा देते हैं, और neet परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाते हैं।

जहां से वह अंडर ग्रेजुएशन या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स करते हैं  ,छात्र एमबीबीएस बीडीएस होमियो मेडिकल आयुर्वेदिक मेडिकल जैसी अन्य कोर्स में भी दाखिला ले सकते हैं।

इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र अलग-अलग अस्पतालों में  अपने प्राप्त अंक और अपने चयनित विषय में ट्रेनिंग के लिए जाते हैं।

आसान भाषा में कहा जाए ,तो पहले दसवीं और बारहवीं उसके बाद एमबीबीएस का कोर्स करके एमबीबीएस डॉक्टर बन सकते हैं ।

अगर हम सैलरी की बात करें तो पोस्ट के आधार पर एमबीबीएस डॉक्टर को अलग-अलग वेतन व अलग-अलग सरकारी लाभ मिलता है।

एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कई बातों पर निर्भर करती है ,जैसे कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टरों की सैलरी में अंतर हो सकता है,या फिर हम यह भी कह सकते हैं, कि डॉक्टर का पद भी मायने रखता है ,जैसे जूनियर या सीनियर डॉक्टर।

जाहिर है, शुरुआत के समय में एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कम हो सकती है।

लेकिन जैसे-जैसे उनका अनुभव बढ़ता जाएगा ,उनकी सैलरी भी बढ़ती चली जाएगी ।

अगर हम शुरुआती दौर की बात करें तो शुरुआत में  salary 1.5 lakh to 2 lakh रुपए प्रति वर्ष हो सकती है,

वहीं अगर हम experienced doctors और स्पेशलिस्ट डॉक्टर सैलरी की बात करें तो ,उन्हें आसानी से 10 से 15 lakh रुपए प्रति वर्ष तक या उससे भी ज्यादा तक की सैलरी मिल सकती है।

इस तरह अगर हम एवरेज इनकम की बात करें तो एक एमबीबीएस डॉक्टर की सालाना सैलरी  6 से 7लाख रुपए प्रति वर्ष तक रहती है ।

इस तरह अगर हम मासिक इनकम  को देखें तो एक एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी महीने में 50 से 60 हजार जो प्रतिमाह होती है।

 इसके अलग-अलग संस्थानों में इसकी सैलरी में अंतर हो सकता है ,जैसे aims के डॉक्टर की सैलरी अलग होगी और सरकारी व प्राइवेट एमबीबीएस डॉक्टरों की सैलरी अलग होगी तो चलिए अब हम इस बारे में बात करते हैं।

AIIMS मैं एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है AIMS यानी all india institute of medical science.

यह एक ऐसी institute है, जो कि दिल्ली में स्थापित है, बहुत से विद्यार्थियों की यह पहली पसंद होती है यहां के डॉक्टरों की वेतन की बात करें तो अलग-अलग पदों पर डॉक्टरों की सैलरी अलग-अलग प्रकार होती है इसके बारे में हम जानते हैं,

S.Noडॉक्टर की पदसैलरी
1Junior resident doctor65,000
2Senior resident doctor75,000
3Consultants1,35,000
4Pool officers40,000
5Assistant officers1,20,000
6Associate professor1,70,000
7Professor2,00,000

असल में डॉक्टर्स के disease स्पेशलाइजेशन के आधार पर उनके वेतन भी निर्धारित किए जाते हैं , ऊपर बताए  पदों के लिए सिर्फ एमबीबीएस की डिग्री का कोर्स करना ही काफी नहीं होता ,उसके बाद भी विद्यार्थी को आगे लेवल के कोर्स करने होते हैं।

इस में काम करने वाले डॉक्टरों को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं ,सभी पदों के डॉक्टर को हर महीने परिवहन  वेतन के रूप में ₹3200 मिलते हैं ।

इस में काम करने वाले डॉक्टरों को da के रूप में हर महीने ₹3800 और da का अतिरिक्त भुगतान भी मिलता है।

सरकारी  व प्राइवेट एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी

जैसा कि हम जानते हैं कि पूरे भारत में डॉक्टर या तो सरकारी होते हैं या प्राइवेट होते हैं।

वैसे तो विद्यार्थी की पहली पसंद सरकारी डॉक्टर बनना ही होता है लेकिन प्राइवेट क्षेत्र में भी उन्हें अच्छा अवसर मिलता है तथा सैलरी भी सरकारी जॉब के लगभग समान ही दी जाती है।

अब अगर बात की जाए सरकारी डॉक्टर की तो सरकारी डॉक्टर को भी दो अलग-अलग भागों में हम बांट सकते हैं

  • एक सरकारी डॉक्टर जो कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं।
  • दूसरे सरकारी डॉक्टर जो कि राज्य सरकार के अंतर्गत आते हैं।

Note – वैसे तो राज्य तथा केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सारे डॉक्टर किस सैलरी लगभग समान ही होती है, लेकिन अलग-अलग फील्ड के स्पेशलिस्ट डॉक्टर को अलग-अलग सैलरी दी जाती है।

1. सरकारी एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो एक सरकारी एमबीबीएस डॉक्टर को ₹7000 प्रति माह दी जाती है तथा एक डॉक्टर जो किसी खास फील्ड में स्पेशलिस्ट होते हैं उन्हें 1 महीने के 125000 रुपए दिए जाते हैं।

ऊपर मैंने आपको सैलरी के बारे में बताया यह सैलरी औसत सैलरी है यानी कि यह सैलरी कम या ज्यादा भी हो सकती है।

2. प्राईवेट एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

अब अगर बात की जाए कि प्राइवेट एमबीबीएस डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है तो मैं आपको बता दूं कि सरकारी एमबीबीएस डॉक्टर तथा प्राइवेट एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी के बीच बहुत ही कम अंतर होता है।

यानी कि जो सैलरी सरकारी डॉक्टर को दी जाती है लगभग उतनी ही सैलरी प्राइवेट डॉक्टर को भी दी जाती है।

वर्तमान में एमबीबीएस डॉक्टरों का वेतन 15600- 39100 जबकि  ग्रेट पे पर 5400 rupees है। वही प्रमोशन मिलने के बाद वेतन 156000 से 391000 तक हो जाएगा।

समय समय पर हर विभाग की तरह डॉक्टरों के वेतन में भी वृद्घि तो होती ही रहती है, प्राइवेट में भी एमबीबीएस डॉक्टरों की सैलरी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता ।

कुछ अस्पतालों में shift  के हिसाब से ही पैसे मिलते हैं और यही लगभग ₹70000 प्रति महीने तक हो जाता है।

एमबीबीएस डॉक्टर की शुरुआती एवरेज सैलेरी

एमबीबीएस डॉक्टर की शुरुआती एवरेज सैलेरी सभी  राज्य अनुसार अलग-अलग होती है।

चलिए अब हम जानते हैं एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी  प्रत्येक राज्य  अनुसार कितनी कितनी होती है।

  • उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में जो भी फिलहाल में डॉक्टर बने हैं उनके लिए एमबीबीएस पोस्ट करके उनकी सैलरी 40,000 से ₹50000 के बीच होती है और जो पुरानी एमबीबीएस डॉक्टर है ,उनकी सैलरी 50000 से ₹100000 तक होती है।

  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में जो एमबीबीएस डॉक्टर है ,उनकी सैलरी ₹40000 तक होती है या उससे थोड़ी ज्यादा ।

  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी ₹58000 या उससे ज्यादा होती है।

  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में जो भी एमबीबीएस की कोर्स करके डॉक्टर बने उनके लिए सैलरी ₹70000 तक होती है।

  • मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस की डॉक्टर की सैलरी ₹60000 प्रतिमा होती है।

  • आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में डॉक्टर की सैलरी ₹56200 होती है।

CONCLUSION

आशा करती हूं ,मेरे द्वारा दिया गया आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

इस आर्टिकल के द्वारा मैंने आपको बताया कि एमबीबीएस डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है, इसके अलावा सभी  राज्य अनुसार डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?, आशा करती हूं, मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *