MBA में कितने विषय होते हैं? | MBA me kitne subject hote hain

अगर आप doctor, teacher, engineer में से कुछ नहीं बनना चाहते हैं तो एक चीज है जो आप आराम से कर सकते हैं वो है MBA.

MBA के बारे में जानने से पहले मैं आपको थोड़ा BBA के बारे में बताना चाहूंगी जैसा कि आप जानते हैं BBA एक professional course होता है BBA वही बच्चे करते हैं जिसको किसी business को करने में interest होता है या फिर वह अपना एक business खड़ा करना चाहते हैं।

MBA अभी बहुत ही प्रचलित कोर्स है और अधिकतर बच्चे अपनी ग्रेजुएशन के बाद MBA की तरफ़ रुझान दिखा रहे हैं। जो छात्र MBA करना चाहते है उनके मन में प्रश्न रहता है कि MBA में कितने सब्जेक्ट होते हैं?, MBA में कौन कौन से विषय को पढ़ाया जाता है?

आज हम जानेंगे कि MBA में कौन-कौन से subject होते हैं?, MBA में कितने विषय होते हैं? अगर आप MBA करना चाहते हैं और MBA के विषय के बारे में जानना चाहते थे इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Master Degree in Business Administration business यह MBA की full form होती है।

जैसा कि आपको MBA की full form से ही पता चल रहा है कि इसमें आपको business की पूरी जानकारी दी जाती है जिसमें आपको बताया जाता है कि business को करने के लिए आपको ‌कौन-कौन से तरीके अपनाने चाहिए ,business कैसे करना चाहिए, business करने के लिए हमें क्या करना चाहिए ,कैसे हमें business में बहुत सारे लाभ होंगे और कैसे हम लोगों को अपनी तरफ प्रभावित करेंगें आदि बताया जाता है।

वैसे तो हम undergraduate करने के बाद postgraduate करते हैं जैसा कि आप जानते हैं कि MBA एक बहुत ही प्रतिष्ठित post graduate course है जो कि undergraduate पूरी होने पर किया जा सकता है।

MBA में आपको यह सीखने को मिलता है कि कैसे आप एक business कर सकते हैं और कैसे उस business को successful बना सकते हैं।

MBA में कितने विषय होते हैं? (MBA me kitne subject hote hai)

  • Accounting and Financial Management
  • Business Economics
  • Corporate Finance
  • Human Resource Management
  • Leadership and Entrepreneurship
  • Management of Change
  • Management Theory and Practice
  • Managing for Sustainability
  • Marketing Management
  • Research methods
  • Strategic Management
  • Accounting and Financial Management– Accounting and Financial Management मे हमें यह बताया जाता है कि कैसे हमें financial transaction को record करना चाहिए, कैसे उसे summarise करना चाहिए और कैसे उसे monitor करना चाहिए।
  • Business Economics-Business Economics में हमें environment के दारा corporation में face की हुई problem, market related और Finance के बारे में बताया जाता है।
  • Corporate Finance– Corporate finance में हमें यह बताया जाता है कि हमें पैसों का सही उपयोग कैसे और कहां करना है।
  • Human Resource Management– Human resource management में हमें employee को hire करना, customer से बात करना और customer को motivate करना सिखाया जाता है।
  • Leadership and Entrepreneurship-इसमें हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करना बताया जाता है और यह भी बताया जाता है कि हमें ग्रुप में कैसे काम करना चाहिए।
  • Management of Change– Management of change में हमें safety, health and environmental risk को control करना सिखाया जाता है।
  • Management Theory and Practice– इसमें हमें Management के बारे में पढ़ाया जाता है।
  • Managing for Sustainability-इसमें आप को agriculture, society और environment related पढ़ाया जाता हैं।
  • Marketing Management– Marketing management में हमें अलग अलग तरीके की marketing techniques सिखाई जाती है।
  • Research Methods– Research Methods में हमें experiment ,survey और interview के बारे में पढ़ाया जाता है।
  • Strategic Management-इसमें हमें planning ,monitoring और analysis करना सिखाया जाता है।

MBA से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी (About MBA)

MBA करने के लिए आपको कई तरीके के entrance exams पास करने पड़ते हैं।

MBA 2 या 3 साल की होती है किसी-किसी institute में MBA 3 साल का भी होता है वैसे तो ज्यादातर institute में MBA 2 साल का होता है।

अगर आप full time MBA करते हैं तो इसमें कुल 4 semester होते हैं जिसमें से हर एक semester 6 महीने में पूरा हो जाता है।

MBA करने के लिए कम से कम institute में तीन से चार लाख और 10 से 12 लाख के बीच में फीस होती है हर institute की अपनी-अपनी एक अलग फीस होती है।

हम MBA कई field में कर सकते हैं जैसे Banking ,Marketing ,Culture, Finance, Retail,Foreign आदि।

आपको जिस भी field में रुचि हो आप उस field में MBA कर सकते हैं।

MBA कौन कर सकता है?

कई लोग कि यह धारणा होती है कि MBA सिर्फ वही लोग करते हैं जो अपना business करना चाहते हो या  जिनका खुद का business हो लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

MBA की डिग्री पाकर आपको किसी भी कंपनी में HR ,Manager और भी कई तरह की अच्छी पोस्ट पर नौकरी मिल जाती है।

यह बात जरूर है कि MBA एक business से related course है मगर इसे कोई भी कर सकता है जो किसी कंपनी में अच्छी नौकरी पाना चाहता हो।

MBA वह कर सकता है जिसने कम से कम 50% से undergraduate पास कर ली हो।

MBA college में प्रवेश पाने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

आपको MBA college में प्रवेश पाने के लिए कई तरह के exam को पास करना पड़ता है जैसे कि CAT एक प्रतिष्ठित परीक्षा है जिससे MBA में आसानी से प्रवेश पाया जा सकता है।

इसके अलावा MAT ,CMAT GMATE ,XAT ,NMAT के द्वारा भी MBA में प्रवेश पाया जा सकता है साथ ही किसी दूसरे exam के मदद से आप MBA में प्रवेश पा सकते हैं।

कुछ institutes में MBA में प्रवेश पाने के लिए किसी company में 2 साल का work experience भी मांगा जाता है।

क्या आप 12वीं के बाद MBA कर सकते हैं?

जी, हां आप 12वीं के बाद भी MBA कर सकते हैं जो कि 5 साल का होता है जिसमें BBA और MBA दोनों ही एक साथ हो जाते हैं लेकिन यह सुविधा कुछ ही institutes में उपलब्ध होती है।

आप किसी भी स्ट्रीम से MBA कर सकते हैं जैसे

  • Human resource (HR)-human resource का मतलब होता है मानव संसाधन जिसमें आप कर्मचारी की भर्ती करना, स्टाफ में काम करना ,सैलरी का प्रबंधन करना आदि के बारे में सीखते हैं।
  • Banking– अगर आप किसी बैंक में काम करते हैं तो यह विकल्प आपके लिए बहुत अच्छा होगा।
  • Finance– Banking की तरह Finance का market भी काफी बड़ा होता है कुछ वर्ष में MBA फाइनेंस के क्षेत्र में भी करना सही साबित हुआ है इसमें आपको Finance management के बारे में बताया जाता है।
  • International technology (IT)– इस field में आपको IT जगत के बारे में पढ़ाया जाता है।
  • Marketing-इस field में नौकरी की अपार संभावना होती है अगर आपको किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करना आता है तो आपको यह field चुननी चाहिए।

क्या MBA हिंदी Medium से होता है?

नहीं MBA हिंदी medium में नहीं होता है क्योंकि MBA एक बहुत बड़ी degree है जो कि हिंदी medium में करवाना मुमकिन नहीं है अगर कोई institute MBA को हिंदी medium में भी करवाता है तो उसका इतना महत्व नहीं होता है।

इसीलिए आपको MBA English medium से ही करना चाहिए। जिस का बहुत महत्व होता है।

अगर आप सच में MBA करना चाहते हैं और अपने सपने पूरा करना चाहते हैं तो आपको MBA करने से कोई भी नहीं रोक सकता है।

अब हम जानते हैं कि हमें MBA कहां से करना चाहिए? कौन कौन से College MBA पढ़ने के लिए अच्छे होते हैं?

MBA के लिए कॉलेज (College for MBA)

IIM Institute में एडमिशन पाना इतना आसान नहीं होता है उसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और कई सारे एंट्रेंस exam पास करने पड़ते हैं।

  • IIM(Indian Institute of Management)- IIM MBA करने के लिए एक बहुत ही अच्छा institute है जो कि Ahmedabad, Karnataka, Lucknow, Calcutta, Indore और Bangalore में भी है।
  • Department of Management Studies, IIT Delhi
  • XLRI Xavier School of Management
  • IIM Kozhikode – Indian Institute of Management, Kerala
  • MDI Gurgaon – Management Development Institute

1 thought on “MBA में कितने विषय होते हैं? | MBA me kitne subject hote hain”

  1. दीरबलकुमारनिषाद

    एम,बिए, पढ़ने के लिए कौन-कौन से विषय है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *