आज के समय में ऐसी बहुत सारी महिलाएं होती है जो भविष्य में एक पुलिस के तौर पर काम करना पसंद करती है, लेकिन महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है।
महिला पुलिस बनने का सपना आज के समय बहुत सारे युवा महिला अभ्यर्थी को होता है।
इसलिए हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहे हम आपको महिला पुलिस की तैयारी से जुड़े सभी सवालों के बारे में बताएंगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुख्य तौर पर महिला पुलिस की तैयारी कैसे की जाती है इसके बारे में एक विस्तार पूर्वक विवरण बताने जा रहे हैं।

तो चलिए हम जानते हैं आखिरकार आप महिला पुलिस की तैयारी कैसे कर सकते हैं?
महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?
उम्मीदवारों को महिला पुलिस की तैयारी करने के लिए सबसे पहले महिला पुलिस का सिलेबस और परीक्षा जुड़े अन्य सवालों के बारे में सभी प्रकार की जानकारी होनी आवश्यक होती है।
जो भी महिला उम्मीदवार भविष्य में महिला पुलिस बनना चाहती है, उन्हें महिला पुलिस बनने के लिए अपनी राज्य अनुसार महिला पुलिस के सिलेबस अनुसार तैयारी करनी होती है।
सभी राज्यों के अनुसार महिला पुलिस का सिलेबस भी अलग अलग होता है। आप जिस भी राज्य की तैयारी कर रहे हैं, उस राज्य के अनुसार किताबें लेकर महिला पुलिस की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
महिला पुलिस की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- उम्मीदवारों को सिलेबस अच्छी तरह अपने राज्य अनुसार जान लेना चाहिए।
- सिलेबस के अलावा परीक्षा का पैटर्न और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी प्राप्त कर लें।
- सही समय सारणी बनाकर उसके अनुसार पढ़ाई।
- पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी अच्छी तरह ध्यान रखें।
- रोजाना व्यायाम करें जिससे पुलिस की परीक्षा में होने वाली दौड़ के लिए आप तैयार हो सके।
- जब आप परीक्षा का सिलेबस को पूरी तरह से पढ़ लेंगे तो उसके बाद मॉकटेस्ट से अभ्यास करें।
- मॉक टेस्ट के साथ-साथ पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को बनाने का भी प्रयास करें।
इन सभी बातों के अलावा महिला पुलिस की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है, कि आपको अपने समय का सही तरीके से सदुपयोग करके महिला पुलिस के सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ना होता है।
तो चलिए हम जानते हैं महिला पुलिस का सिलेबस क्या है?, उसके बाद हम जानेंगे कि आपको महिला पुलिस की तैयारी करने के लिए कौन-कौन सी योग्यता चाहिए?
महिला पुलिस का सिलेबस
सभी राज्यों के अनुसार महिला पुलिस का सिलेबस भी अलग अलग होता है। लेकिन सभी राज्यों में सिलेबस के विषय सामान रहते हैं।
तो चलिए अब हम सिलेबस की कुछ बातों को जानते हैं।
- Maths
- English/Hindi
- Maths
- Science
- G.k
- Current affairs
इन सभी विषयों से सभी राज्यों में महिला पुलिस की परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं लेकिन इन सभी विषयों में पूछे जाने वाले टॉपिक्स में सभी राज्यों में अंतर होता है।
इसलिए आप अपने राज्य अनुसार सिलेबस की अच्छी तरह से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ले।
महिला पुलिस बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
आम तौर पर महिला पुलिस बनने के लिए उम्मीदवारों से ग्रेजुएशन पास योग्यता मांगी जाती है, लेकिन अगर महिला उम्मीदवार दसवीं पास है तो उन्हें होमगार्ड की नौकरी मिल जाती है।
अगर कोई महिला उम्मीदवार 12वीं कक्षा पास है तो उन्हें पुलिस कांस्टेबल के पद पर नौकरी मिल जाती है।
महिला पुलिस बनने के लिए आपके 10वीं और 12वीं के अंक और स्ट्रीम मायने नहीं रखते है। अगर आपने 10वीं या 12वीं कक्षा में कम अंक भी हासिल किए हैं तो भी आप महिला पुलिस बन सकते हैं।
लेकिन महिला पुलिस की नौकरी में उच्च पद एसआई का पद माना जाता है जिसके लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।
हमने आपको केवल शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया है, इसके अलावा आपसे फिजिकल टेस्ट लिया जाता है।
महिला पुलिस बनने की प्रक्रिया क्या है?
जो भी उम्मीदवार महिला पुलिस बनना चाहती है उन्हें महिला पुलिस बनने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है।
लिखित परीक्षा पास फिजिकल टेस्ट होता है और उसके बाद मेडिकल परीक्षण और सबसे अंतिम में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होकर उम्मीदवारों को महिला पुलिस में नौकरी मिल जाती है।
महिला पुलिस बनने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से हैं।
- लिखित परीक्षा (written test)
- शारीरिक माप परीक्षण (physical Measurment test)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (physical Efficiency test),
- चिकित्सीय परीक्षा (Medical test)
- इसके बाद Document verification किया जाता है।
FAQ
किसी भी राज्य की लड़कियों को पुलिस बनने के लिए सभी प्रकार की योग्यताओं को पूरा करना होता है, इतना ही नहीं इसके साथ-साथ एक अच्छी समय सारणी बनाकर पुलिस बनने के लिए उसके सिलेबस अनुसार तैयारी करनी होती है।
बहुत सारी ऐसी किताबें मार्केट उपलब्ध है जिसे पढ़कर आप पुलिस बन सकते हैं।
लेकिन अगर आप अच्छी किताबों की तलाश में है तो आपको कुछ चुनिंदा पुस्तकों को पढ़कर ही पुलिस की तैयारी करनी होती है।
लड़कियों के लिए पुलिस में मेडिकल टेस्ट के दौरान आंख का जांच और कानों की जांच एवं उम्मीदवार में किसी भी प्रकार की बीमारी ना हो उम्मीदवार पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए। इसकी अच्छी तरह से जांच परख की जाती है।
सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए कम से कम 40 परसेंट अंक लाने होते हैं इसके अलावा जो भी उम्मीदवार sc-st वर्ग से संबंध रखते हैं उन सभी उम्मीदवारों को 35% अंक लाने होते हैं।
सारांश
महिला पुलिस बनने के लिए उम्मीदवारों को सभी प्रकार की योग्यताओं को पूरा करना होता है इसके साथ-साथ पुलिस बनने के लिए सिलेबस अनुसार अच्छी तरह तैयारी करनी होती है।
जो भी उम्मीदवार भविष्य में एक महिला पुलिस के तौर पर काम करना चाहती हैं उन्हें महिला पुलिस की परीक्षाओं से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के बारे में पता होना चाहिए।
महिला पुलिस बनने की प्रक्रिया है कि इसके लिए आपको लिखित परीक्षा सबसे पहले देनी होती है, उसके बाद फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।