दोस्तों Instagram आज के समय में बहुत ही ज्यादा यूज होने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम खासतौर पर photo के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले साल से Instagram reels के लांच होने से शॉर्ट वीडियोस के लिए भी इंस्टाग्राम काफी पॉपुलर है।
Tik tok एक बेहद सफल और पॉपुलर शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म था लेकिन भारत में इसके ban होने के बाद इसी तरह के दूसरे बहुत से ऐप आए, लेकिन Instagram जो पहले से ही इतना पॉपुलर था उसने भी instagram reels के नाम से उसी तरह का short video feature लांच किया जो अभी बहुत पॉपुलर है।
इस लेख में हम यही जानेंगे कि इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे बनाते हैं? (Instagram me video kaise banaye) Instagram के users करोड़ों में है, कई user रोज़ बढ़ते हैं पर उन्हें पता होना चाहिए कि इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे बनाते हैं।
Instagram पर videos कैसे बनाते हैं? (Instagram video kaise banaye)
आज कल हर Instagram user रील्स में वीडियो बनान रहा है, लोग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में रील्स के वीडियो को को डालना पसंद करने लगे हैं, वे इंस्टाग्राम रील्स में वीडियो के साथ उसमे गाने को लगा कर शेयर करते हैं।
ऐसा नहीं है कि इंस्टाग्राम पर सिर्फ आप इंस्टाग्राम reels में ही वीडियो बना सकते हैं, Instagram reels के लांच होने से पहले भी जिस तरह आप इंस्टाग्राम पर फोटोस डालते हैं उसी तरह बहुत ज्यादा बड़ी नहीं पर कुछ मिनट की वीडियो अपलोड कर सकते थे और अभी भी कर सकते हैं।
बस Instagram ज्यादा फोटोस के लिए जाना जाता था, इसीलिए इसमें वीडियोस कम ही अपलोड किए जाते थे। लेकिन क्योंकि इंस्टाग्राम reels short वीडियो फॉर्मेट है, इसीलिए लोगों को या काफी पसंद आता है।
Instagram Reels क्या है?
Instagram reels बनाते कैसे हैं, उससे पहले यह जान लेते हैं किया है क्या। Instagram Reels एक short video making feature है जो उपयोगकर्ता को छोटे 15–30 second के शार्ट विडियो ऑडियो, म्यूजिक के साथ पोस्ट करने की सुविधा देता है। Reels पर आप Audio के साथ 15 सेकंड से 30 सेकंड के Multi-Clip videos बना सकते हैं।
यह एक नया Video-Music remix feature है जिसे की Instagram के द्वारा launch किया गया है। दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी इस तरह का शॉर्ट वीडियो एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च किए, जिसमें Facebook का Short Video, Youtube का Shorts आदि आते हैं।
tik tok ban होने के बाद भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था Instagram Reels फीचर, इसे टिक टॉक की popularity को देखते हुए हैं लांच किया गया था क्योंकि tik tok के ban के बाद tik tok के creators ऐसे ही दूसरे platforms पर जाना चाह रहे थे। इसीलिए इंस्टाग्राम reels के काफी सारे फीचर्स tiktok से मिलते जुलते ही हैं।
Instagram Reels कैसे बनाएं? (Instagram reels kaise banaye)
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना काफी आसान होता है योग इंस्टाग्राम इस्तेमाल करता है वह आसानी से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकता है। Instagram reels बनाने के लिए steps नीचे दिए गए हैं।
Step 1 – सबसे पहले तो अपने फोन में Instagram app को open कर लें।
Step 2 – इंस्टाग्राम खुल जाने के बाद होम पेज पर आपको + का आइकन दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
Step 3 – वहां क्लिक करने पर आपको पोस्ट, स्टोरी के साथ-साथ reels का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा आपको उसी पर क्लिक करना है।
Step 4 – अगर आप पहली बार खोल रहे हैं तो आपसे कुछ परमिशन मांगा जा सकता है, वरना अब आपका कैमरा ओपन होगा और दाएं और आपको कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
Step 5 – आपको duration का ऑप्शन मिलेगा यानी आप कितने देर की वीडियो बनाना चाहते हैं। रील में आपको वीडियो की ड्यूरेशन सेट करनी है जो कि 15 सेकंड या 30 सेकंड की होगी।
Step 6 – इसके बाद आपको म्यूजिक ऑप्शन मिलेगा जहां आपको म्यूजिक सेलेक्ट करना है, जिस भी गाने पर आप अपना reel वीडियो बनाना चाहते हैं। इंस्टाग्राम खुद आपको ट्रेंडिंग और आपके लिए कुछ गानों के सुझाव देता है। या फिर आप सर्च म्यूजिक में जाकर अपने पसंद का म्यूजिक सर्च करके उस पर वीडियो बना सकते हैं।
Step 7– इसके बाद आपको स्पीड यानी वीडियो की गति चुननी होती है। यह आपको 1X वाले ऑप्शन पर मिलता है। Speed select करके आप अपने रील वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड व स्लोमोशन में बना सकते हैं। इसी तरह के वीडियो आजकल ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
Step 8 – इसके बाद आता है effects, जो आपको लगभग हर इंस्टाग्राम reel पर देखने को मिलता है। आपके कई सारे इफेक्ट देखने को मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने वीडियो में इस्तेमाल कर सकते हैं। अलग-अलग इफेक्ट्स डालने से वीडियो और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनती है।
Step 9 – यह सब चुन लेने के बाद आप काउंटडाउन लगा सकते हैं। सबसे नीचे स्थित ऑप्शन में आपको काउंटडाउन लगाने की सुविधा मिलेगी। इसका मतलब है कि रील वीडियो बनाने से पहले आप कुछ सेकेंड्स का काउंटडाउन लगा सकते हैं, और इतने समय के बाद ही आप की वीडियो रिकॉर्डिंग चालू होगी। जिसमें 3 सेकेंड्स और 10 सेकेंड्स का विकल्प मिलता है।
Step 10 – और सब कर लेने के बाद आपको अब अपना reel वीडियो record करना है। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आपको Reels में दिख रहे सफेद सर्कल को टैप करना है और इसी का इस्तेमाल रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए भी किया जाएगा।
15 या 30 सेकंड जो भी आप चूनते हैं उस दौरान आपको अपने चुने हुए म्यूजिक के हिसाब से एक्ट करके वीडियो रिकॉर्डिंग करनी है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा टिक टॉक में होता था। रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद आपकी Instagram reel तैयार है जिसे आप पोस्ट कर सकते हैं।
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने जाना है कि सबसे पॉपुलर प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम विडियो कैसे बनायें? (Instagram par video kaise banaye) आजकल इंस्टाग्राम सोशल मीडिया में सबसे प्रचलित प्लैटफ़ॉर्म है और यहाँ सभी लोग नई नई फ़ोटो और नए नए वीडियो अपलोड करते हैं।
इस आर्टिकल मैंने कोशिश की है कि आपको इंस्टाग्राम में विडियो कैसे अपलोड करें इसके सारी जानकारी दें सकूँ। मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको इंस्टाग्राम वीडियो कैसा अपलोड करते हैं? इसकी सारी जानकारी मिल गई होगी।