हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है? | Height kab tak badhati hai

आज के समय में लंबी हाइट हर किसी को पसंद होती है। ऐसे में आपके मन में यह प्रश्न अवश्य होता होगा कि हमारी हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है? किस- किस कारण से हमारी height नहीं बढ़ती है।

ऐसे कई सारे सवाल आपके मन में कहीं ना कहीं उठते होंगे। आपके यही सवालों के साथ उनके जवाब लेकर आज में मौजूद हूं और मैं आपको आज बताऊंगी की हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है?

जिसके लिए आपको हमारे इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। जिससे आपको यह पूरी जानकारी सही तरीके से प्राप्त होगी तो चलिए आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं; Height कितनी उम्र तक बढ़ती है?

हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है?

हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है?

हमारे शरीर के अंतर्गत हमारी हाइट को बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान HGH यानी Human Growth Hormone करते हैं, डॉक्टर के अनुसार हमारी हाइट 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक बढ़ती है।

लड़के और लड़कियों की हाइट बढ़ाने की उम्र में अंतर होता है लड़कों के हाइट लड़कियों की तुलना में कुछ अधिक वर्षों तक बढ़ती है।

इसके अनुसार अगर बात की जाए तो डॉक्टरों का कहना यह है कि लड़कियों हाइट 18 से 21 वर्ष तक यानी मैच्योरिटी आने तक उनकी हाइट बढ़ती है वहीं लड़कों में height 21 से 23 साल तक बढ़ती है।

अब आपके मन में कहीं ना कहीं यह सवाल अवश्य उठ रहा होगा कि लड़के और लड़कियों में बढ़ने की उम्र अलग-अलग क्यों होती है? तो आपको बता दे या उनके शरीर में मौजूद अलग-अलग hormones के कारण होता है;

जो उनके हाइट को बढ़ाने में मदद करता है। अब इसके विषय में मैं आपको विस्तार पूर्वक बताने जा रही हूं कि लड़के और लड़कियों की बनने की उम्र क्या होती है?

लड़कों की हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है?

जैसा आपको ऊपर पढ़कर  पता चला होगा कि लड़कों की उम्र लड़कियों की तुलना में ज्यादा समय तक बढ़ती है; किंतु लड़कों में भी 21 या 23 साल के उम्र तक ही height का Growth हो पाता है और उसके बाद उनकी हाइट का बढ़ना कम या रुक जाता है।

जैसे ही उनके हाइट का growth रुक जाती है; उनके शरीर का वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। बहुत से लोगों में ऐसा देखा जाता है कि उनकी उम्र 25 साल से ज्यादा होती है और वह हाइट बढ़ाने के बारे में पूछते हैं,

तो आपको मैं यह बता दूं कि 25 साल के बाद हाइट बढ़ना लगभग संभव नहीं हो पाता। यह प्रक्रिया रुक जाती है और आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।ऐसे में अगर आपको हाइट बढ़ाने की इच्छा है और आप इसकी कोशिश कर रहे हैं तो कभी- कबार आपके हाइट में थोड़ा growth आ सकता है;

किंतु यह पूरी तरह से संभव नहीं हो पाता है, क्योंकि हमारे Hormones उतनी साल तक ही हमारे शरीर की हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं और उसके बाद वह अपनी प्रक्रिया को रोक देते हैं।

किंतु आपको बता दें कि हारमोंस के अलावा भी कुछ और आने कारक होते हैं। जिसके कारण हमारी हाइट में प्रभाव पड़ता है; किंतु डॉक्टरों का मानना यह है कि लड़कों की height  21 से 23 साल तक बढ़ती है और उसके बाद धीरे-धीरे वह रुक जाते हैं।

लड़कियों की हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है?

अधिकतर आपने देखा होगा कि लड़कियों की height अक्सर लड़कों से कम होती है और उनके मन में यह सवाल होता भी है कि किस age तक हमारी  height  बढ़ती है,

तो आपको बता दें कि लड़कियों में 18 वर्ष तक अच्छी तरह growth होता है और धीरे-धीरे यह growth कम होने लगता है; जो कि 21 साल तक रहता है और एक ही साल के बाद उनका बढ़ने की प्रक्रिया बंद हो जाती है और उनका उसके बाद वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

ऐसे में अगर आप की उम्र 21 से कम है और आपको बेहतर height  की तलाश है  तो आप व्यायाम ,योगा इत्यादि चीजों को करके अपने हाइट को growth कर सकते हैं।

लड़कों की तरह लड़कियों में यह अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल होता है कि उनकी height कब रूकती है। वैसे कभी-कभी देखा जाता है कि लड़कियों की हाइट बहुत ही कम उम्र यानी 17 या 18 साल आते आते रुक जाती है यह उनके menstruation पीरियड के कारण होता है; जो कि निर्धारित नहीं होती।

कभी-कभी लड़कियों में यह बहुत ही कम उम्र में हो जाता है और कभी-कभी यह कुछ लड़कियों में 21  के उम्र तक होता है और उनकी height 21 वर्ष तक बढ़ती चली जाती है तो अगर ऐसे में आपको अपनी height को अच्छा ग्रोथ देना है,

तो आप व्यायाम और योगा जरूर करें ,ताकि आपको इससे फायदा हो और आप अपनी हाइट को increase कर सकें।Human Growth Hormone हमारे शरीर में height बढ़ाने के लिए responsible होते हैं;

साथ ही साथ हमारे शरीर में pituitary gland  से यह हार्मोन का उत्सर्जन होता  हैं यानी पिट्यूटरी ग्लैंड से ही या हार्मोन निकलते हैं; जिनसे हमारी height बढ़ती है।

 इसके अलावा भी कुछ और अन्य तथ्य हैं ,जिससे हमारी height निर्धारित होती है;जो इस प्रकार है:-

हाइट बढ़ने के Genetic कारक

Genetic कारण उसे कहते हैं;जो हमें वंशानुगत प्राप्त होता है यानी अगर आपके पिछले पीढ़ी में किसी की height ज्यादा है या फिर  आपके परिवार मे पिछली पीढ़ी के लोगों की हाइट कम है तो कभी-कभी जेनेटिक कारणों  से भी आपके हाइट मैं effect पड़ता है।

किंतु हर समय और हर स्थिति में यह संभव नहीं है; कभी-कभी अगर आपका आहार और जीवनशैली बेहतर हो जाती है तो जेनेटिक प्रभाव आपके शरीर पर नहीं पड़ता है और आपका height भी बढ़ने लगता है।

ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है,अगर आपको बेहतर height चाहिए तो उसके लिए आप अपने आहार और जीवनशैली को भी बेहतर बनाकर उसे हासिल कर सकते हैं।

आहार में कमी हाइट ना बढ़ना

आहार में कमी का मतलब यह है कि आपकी लंबाई के बढ़ने का सबसे जरूरी भाग यही है। अगर आप आहार यानी जो चीजें खा रहे हैं ;उसमें प्रोटीन, विटामिंस ,कार्बोहाइड्रेट, fats यह सारी चीजें मौजूद नहीं है

और आप गलत आहार का सेवन कर रहे हैं तो वह भी आपके height को निर्धारित करने में मदद करता है।

लंदन के साइंटिस्ट लोगों का यह भी मानना है कि लोगों की लंबाई के लिए जलवायु के साथ-साथ अच्छे पोषक तत्व, स्वच्छ पानी, बचपन में संक्रमण से बचाव, और प्रसव काल के दौरान मां का स्वस्थ आदि भी काफी महत्व रखता है;

यानी अगर आपको लंबी हाईट की चाह है तो आपका आहार भी अच्छा होना चाहिए और साथ ही साथ आप स्वच्छ पानी का भी सेवन करें; तभी आपको एक बेहतर height मिल पाएगी।

कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि हमारे शरीर को सही प्रोटीन और पोषण ना मिलने की वजह से भी हमारे शरीर का विकास निबंध या कम हो जाता है।

ऐसे में अगर आपको बेहतर हाइट की आवश्यकता है तो आपको अपनी आहार में सुधार लाना होगा ;तभी आप को बेहतर हाय मिल पाएगी।

खराब जीवनशैली के कारण हाइट ना बढ़ना

अगर आप नियमित ढंग से खाना खाते हैं या आपके काम करने का खाने का समय अच्छे ढंग से निर्धारित है और आप समय-समय पर अपने आप को मनोरंजक भी करते हैं यानी आपका पूरा दिन चर्या काफी अच्छा और बेहतर ढंग से गुजरता है;

तब आपके हारमोंस में भी उस चीज से ऊर्जा मिलती है ,किंतु अगर आप की जीवन शैली बिल्कुल खराब हो चुकी है, यानी आपका नाश्ता करने का समय ,खाने -पीने का समय, कुछ भी निर्धारित नहीं है।

आप जब मन कर रहा है ,तब उठ रहे हैं; जब मन करे; तब सो रहे हैं तो यह एक खराब जीवनशैली को दर्शाता है ;जो आपके height  के Growth को रोकता है। 

इसीलिए अगर आपको अच्छी height चाहिए तो आपको अपनी जीवनशैली भी बेहतर बनानी होगी। सुबह सुबह उठकर योगा करें और समय पर खाना खाएं और साथ ही साथ बीमारियों से दूर रहने का प्रयास करें।

अगर आप अच्छे पोषण स्तर का खाना खाएंगे तो बीमारियां आपसे अपने आप दूर रहेगी ;किंतु अगर आपका पोषण स्तर कम होने लगेगा तो बीमारी आपको ग्रसित करने लगेगी । जिससे आपकी बढ़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाएगी।

इसके अलावा भी ओर अन्य कारक है ;जिनसे हमारी height निर्धारित होती है; किंतु यह तीन मुख्य है। जो हार्मोन के साथ-साथ हमारी height को निर्धारित करते हैं।

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर यह समझ में आ गया होगा कि हमारी हाइट कितनी उम्र तक बढ़ती है? अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पढ़कर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिएगा

और अगर आपके मन में इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपना प्रश्न पूछ सकते हैं ।

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *