जीडीएस का अर्थ होता है, ग्रामीण डाक सेवक। केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष जीडीएस पद के लिए भर्ती निकाली जाती हैं।
ग्रामीण डाक सेवक की नियुक्ति डाक विभाग के देश भर में फैले सभी प्रकार के डाक विभाग के लिए होती हैं।
जीडीएस की भर्ती के लिए एमटीएस, Post Master, Postman, Mail Guard, Postal Assistant आदि पदों पर भर्ती निकाली जाती हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से जीडीएस के बारे में ही बात करने जा रहे हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम मुख्य रूप से जीडीएस की सैलरी के बारे में जानेंगे। तो चलिए अब हम जानते हैं, जीडीएस की सैलरी कितनी होती हैं।
जीडीएस की सैलेरी कितनी होती है? (GDS salary per month)

अगर ग्रामीण डाक सेवक की सैलरी की बात की जाए जीडीएस को 12,000 रुपये से 14,500 प्रति माह सैलरी मिलती है।
हालाकि यह एक अनुमानित राशि हैं, क्योंकि हर राज्य के अनुसार GDS की सैलरी में भी अंतर होता हैं।
भारतीय डाक विभाग के द्वारा GDS के पद के लिए भर्ती निकाली जाती है, जिसमें विद्यार्थी आवेदन करते हैं और GDS की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
वैसे तो GDS की नौकरी में कुछ ज्यादा सैलरी मिलती नहीं है लेकिन अक्सर जिन भी विद्यार्थी या उम्मीदवारों को नौकरी की जरूरत होती है वह इस नौकरी को लेते हैं।
तो चलिए अब हम GDS की सैलरी के बारे में अन्य बातें को भी जानते हैं। जैसे जीडीएस की नौकरी की मुख्य विशेषताएं आदि अन्य प्रकार के सैलरी से जुड़े प्रश्न जानते हैं।
- 12वीं पास छात्रों के लिए पोस्ट ऑफिस जॉब
- 15 साल की उम्र में सरकारी नौकरी
- महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी
ग्रामीण डाक सेवक सैलरी
ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी में सैलरी ग्रामीण डाक सेवक के पद पर निर्भर करता है कि वह कौन से पद पर कार्यरत है।
जैसे अगर उम्मीदवार को ज्यादा काम मिला है, तो वह वेतन में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।
भारतीय पोस्ट विभाग के द्वारा जारी करने वाली GDS की भर्ती में उम्मीदवारों की सैलरी उनके basic salary, gross salary, increment, EDGIS, allowances आदि सभी salary को मिलाकर दी जाती है।
Salary Structure for GDS Post Master
पुराना वेतन
Working Hours | Basic salary | DA | GS | Increment | PTAX |
upto 3 hrs | Rs. 2,045 | Rs. 3,261 | Rs. 6, 012 | Rs.50 | Rs. 110 |
upto 3hrs 30min | Rs. 3,200 | Rs.3808 | Rs. 7,008 | Rs.60 | Rs. 110 |
upto 4 hrs | Rs. 3,660 | Rs. 4,355 | Rs. 8,015 | Rs.70 | Rs. 110 |
upto 5 hrs | Rs. 4,575 | Rs. 5,444 | Rs. 10,019 | Rs.80 | Rs. 110 |
नया वेतन
- टीआरसीए में 4 घंटे में न्यूनतम TRCA को बढ़ाकर INR 12000 प्रति माह और अधिकतम INR 29,380 कर दिया गया है।
- टीआरसीए में 5 घंटे में न्युनतम सैलरी INR 14500 प्रति माह और अधिकतम INR 35,480 रूपए है।
(टीआरसीए का मतलब समय से संबंधित निरंतरता भत्ता है।)
GDS में MD (Mail Deliverer) की सैलेरी कितनी होती है?
GDS के अन्तर्गत MD का पद आता हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं, MD की salary कितनी हैं।
Working Hours | Basic salary | DA | GS | Increment | PTAX | EDGIS |
upto 3 hrs | Rs. 2,665 | Rs. 3,111 | Rs. 5,836 | Rs. 50 | Rs. 110 | Rs. 50 |
upto 3hrs 45min | Rs. 3,330 | Rs. 3,963 | Rs. 7,293 | Rs. 60 | Rs. 110 | Rs. 50 |
upto 5 hrs | Rs. 4,220 | Rs. 5,022 | Rs. 9,242 | Rs. 75 | Rs. 110 | Rs. 50 |
7th Pay Commission के बाद जीडीएस की सैलरी कितनी होती है?
GDS की सैलरी सातवें वेतन आयोग के बाद निम्न प्रकार की हो गई है।
- GDS को भारतीय डाक सेवा की ओर से ₹6000 बच्चों की शिक्षा के लिए मिलती है।
- एक GDS अधिकारी ₹25 स्टेशनरी के लिए सैलरी मिलती है।
- 10 साल के काम के बाद GDS आधिकारी को सेवानिवृति यानी पेंशन भी मिलती है।
- पुरुष GDS के लिए एक बार और महिला 2 बार transfer हो सकते हैं।
- BPM office में standard office के लिए GDS अधिकारी को 500रूपए मिलते हैं, और 200 रूपए non standard office के लिए मिलती है।
GDS Post-wise जॉब प्रोफाइल
GDS में जॉब को पदों के आधार पर बाटा गया है, जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया है।
तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। GDS के अन्तर्गत 3 मुख्य पद आते हैं।
- BPM (Branch Post Master)
- MD (Mail Deliverer)
- MC (Mail Carrier)
जीडीएस BPM
- GDS बीपीएम यानि गांव के पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले Post Men का पद।
- ग्राम पंचायत में अगर एक से अधिक गांव हैं, तो उस शाखा के लिए MD, MC जैसे अन्य कई पद नियुक्त किए जाएंगे।
- शाखा में अधिक से अधिक खाते खोलना और इसके बारे में जानकारी एकत्रित करना BPM की जिम्मेदारी है।
- BPM मनी ऑर्डर, पार्सल, स्पीड पोस्ट, बुक रजिस्टर इन सभी पदों के लिए जिम्मेदार है।
जीडीएस MD
- सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देना और डाकघर में बचत खाता खोलने में ग्रामीणों की मदद करना, MD की ही जिम्मेदारी है।
- मेल डिलीवरर मेल को भेजने के लिए भी जिम्मेदार होता हैं।
जीडीएस MC
- Mail carrier का सर्वोच्च उत्तरदायित्व डाक को post office में ले जाना है। इसके बाद संबंधित पतों यानि उसमे दिए गए address पर mail डिलीवर करना होता है।
- यह आवश्यकतानुसार मेल डिलीवर और पोस्ट मास्टर की सहायता भी करता है।
जीडीएस Allowance salary
भारतीय डाक सेवक के रुप में काम करने वाले उम्मीदवारों को कुछ allowance सैलरी भी मिलती है। तो चलिए इसके बारे में हम जानते है।
- 180 रूपए सीएमए जीडीएस अधिकारी को दी जाती हैं।
- बीपीएम कार्यालय के लिए भी एलाउंस मिलता है। standard office के लिए 500 और non standard office के लिए 200 रूपए मिलते हैं।
- Stationary Allowance 25 रूपए हर महीने मिलते हैं।
- 10वर्ष के सेवा कार्यकाल के बाद transfer भी मिलता हैं, जोकि स्वैच्छिक होता हैं।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया जीडीएस की सैलरी कितनी होती है या GDS में सैलरी कितनी मिलती है।
इसके अलावा मैंने आपको GDS की सैलरी और इसके पदों के बारे में भी आपको बताया एवं GDS में आपको कितने प्रकार के अलाउंस मिलते हैं या कुल कितनी सैलरी मिलती है, इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक बताई हूं।
आशा करती हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके पास इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके मुझसे अवश्य पूछें। धन्यवाद।